13जीडब्लयूपीएच13-जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित बच्चेगढ़वा. शहर के चिनिया मोड़ स्थित संत पॉल एकेडमी स्कूल में सामाजिक जागरूकता को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर तुलबुला के ज्योति प्राथमिक विद्यालय के गरीब छात्र-छात्राओं के बीच उपहार का वितरण किया गया. रीच आउट कार्यक्रम के तहत स्कूल की प्राचार्या सिस्टर डेलेमा ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चांे के बीच सामाजिक जागरूकता, उदारता तथा पढ़ाई के प्रति रुचि को बढ़ावा दिया जाता है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के बच्चांे के प्रति उदारता और उनके जीवन को बेहतर बनाने को लेकर इस तरह का आयोजन आगे भी जारी रहेगा. इस अवसर पर चर्च के फादर लिबन ने बच्चांे के बीच उपहार का वितरण किया. उन्होंने कहा कि बच्चों को जिस तरह की शिक्षा दी जायेगी, उनका भविष्य उसी ओर जायेगा. इसलिए बच्चांे के बीच सामाजिक जागरूकता व नैतिक शिक्षा जरूरी है. कार्यक्रम मंे प्रत्येक वर्ग से दो-दो प्रतिनिधियांे ने भाग लिया. कार्यक्रम में शिक्षिक-शिक्षिकाओं में नेस्तोर, प्रेमी, इमानुएल, नीली, शांति, इंदुमती, एरोंज सहित तुलबुला विद्यालय के 300 बच्चों ने भाग लिया.
ओके....बच्चों के बीच सामाजिक जागरूकता जरूरी : प्राचार्या
13जीडब्लयूपीएच13-जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित बच्चेगढ़वा. शहर के चिनिया मोड़ स्थित संत पॉल एकेडमी स्कूल में सामाजिक जागरूकता को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर तुलबुला के ज्योति प्राथमिक विद्यालय के गरीब छात्र-छात्राओं के बीच उपहार का वितरण किया गया. रीच आउट कार्यक्रम के तहत स्कूल की प्राचार्या सिस्टर डेलेमा ने अपने संबोधन […]
