वार्षिक खेलकूद का आयोजन

गढ़वा. स्थानीय बीएनटी संत मैरी विद्यालय में गुरुवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू की गयी. इसका उदघाटन विद्यालय के निदेशक उमाकांत तिवारी ने किया. बाल दिवस के उपलक्ष्य पर शुरू की गयी खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राएं हाउस वाइज अपना-अपना प्रदर्शन किया. आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर रेस आदि […]

गढ़वा. स्थानीय बीएनटी संत मैरी विद्यालय में गुरुवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू की गयी. इसका उदघाटन विद्यालय के निदेशक उमाकांत तिवारी ने किया. बाल दिवस के उपलक्ष्य पर शुरू की गयी खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राएं हाउस वाइज अपना-अपना प्रदर्शन किया. आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर रेस आदि शामिल थे. इसके अलावा इंटर हाउस क्रिकेट मैच का आायोजन कराया गया. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अमित कुमार तिवारी ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन सिखाता है. खेलकूद से सर्वांगीण विकास होता है. उन्होंने बताया कि खेलकूद का समापन 14 नवंबर को किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >