ट्रैक्टर पलटने से मजदूर व चालक घायल

रमकंडा(गढ़वा). रमकंडा के मुरली स्थित बीएसएफ कैंप से पानी पहुंचा कर लौट रहे एक ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसपर सवार ड्राइवर मनोज भुइयां व एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल मेदिनीनगर में भरती कराया गया है. समाचार के अनुसार बीएसएफ कैंप में पानी भरा […]

रमकंडा(गढ़वा). रमकंडा के मुरली स्थित बीएसएफ कैंप से पानी पहुंचा कर लौट रहे एक ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसपर सवार ड्राइवर मनोज भुइयां व एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल मेदिनीनगर में भरती कराया गया है. समाचार के अनुसार बीएसएफ कैंप में पानी भरा हुआ टैंक पहुंचाने के बाद ट्रैक्टर वापस लौट रहा था. इसी बीच मुरली-तिलैया सड़क में तेज गति होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया. सूचना मिलने के बाद मुरली कैंप से बीएसएफ के जवान वहां गये और ड्राइवर व मजदूर का दुर्घटनाग्रस्त गड्ढे से निकालकर इलाज के लिए भरती कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >