रमकंडा(गढ़वा). रमकंडा प्रखंड के वरिष्ठ राजद कार्यकर्ता गोपाल चौरसिया ने भाजपा का दामन थाम लिया है. वे पिछले कई दिनों से राजद से रुस्ट चल रहे थे. बुधवार को भाजपा के चुनाव प्रभारी ओमप्रकाश केसरी ने माला पहनाकर श्री चौरसिया को उनके समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी. इस मौके पर ओमप्रकाश केसरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से ही झारखंड राज्य का विकास संभव है. इसलिए तेजी से दूसरे दल के लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं. इस मौके पर गोपाल चौरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के वादे संकल्प से प्रेरित होकर वे भाजपा में शामिल हुए हैं. इस अवसर मंडल अध्यक्ष विजय यादव, युवा मोरचा प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव, वीरेंद्र केसरी, पारसनाथ माली, युगल प्रसाद गुप्ता, धनंजय विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे.
राजद नेता गोपाल चौरसिया भाजपा में
रमकंडा(गढ़वा). रमकंडा प्रखंड के वरिष्ठ राजद कार्यकर्ता गोपाल चौरसिया ने भाजपा का दामन थाम लिया है. वे पिछले कई दिनों से राजद से रुस्ट चल रहे थे. बुधवार को भाजपा के चुनाव प्रभारी ओमप्रकाश केसरी ने माला पहनाकर श्री चौरसिया को उनके समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी. इस मौके पर ओमप्रकाश केसरी […]
