रंका(गढ़वा). गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से राजद के प्रत्याशी गिरिनाथ सिंह के समर्थन में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है. इसी क्रम में राजद नेता सह पूर्व बालश्रम आयोग के उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने प्रखंड के सोनदाग, हुरदाग, सलैया, खरडीहा, विश्रामपुर, भौंरी आदि गांवों में जाकर ग्रामीणों से गिरिनाथ सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की. श्री सिंह ने कहा कि मतदाताओं के बीच गिरिनाथ सिंह के पक्ष में मत देने का रुझान बढ़ा है. चारों ओर उनके पक्ष में समर्थन मिल रहा है. इस अवसर पर सत्येंद्र यादव, उप मुखिया मो सलीम, परवेज आलम, मदन खान, विकास कुमार साहू, शत्रुघ्न चंद्रवंशी, मुखिया अनिल चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे.
राजद प्रत्याशी को जीताने की अपील
रंका(गढ़वा). गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से राजद के प्रत्याशी गिरिनाथ सिंह के समर्थन में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है. इसी क्रम में राजद नेता सह पूर्व बालश्रम आयोग के उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने प्रखंड के सोनदाग, हुरदाग, सलैया, खरडीहा, विश्रामपुर, भौंरी आदि गांवों में जाकर ग्रामीणों से गिरिनाथ सिंह के पक्ष में मतदान […]
