वैश्य समाज के साथ धोखा हुआ है :

गढ़वा. झारखंड वैश्य संघर्ष मोरचा ने वैश्य समाज को पलामू प्रमंडल की एक भी सीट पर प्रत्याशी नहीं देने की बात को धोखा बताया है. मंगलवार की शाम इसको लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय दल के नेताओं ने वैश्य समाज के सीटिंग विधायकों का भी टिकट काटने का काम किया है. […]

गढ़वा. झारखंड वैश्य संघर्ष मोरचा ने वैश्य समाज को पलामू प्रमंडल की एक भी सीट पर प्रत्याशी नहीं देने की बात को धोखा बताया है. मंगलवार की शाम इसको लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय दल के नेताओं ने वैश्य समाज के सीटिंग विधायकों का भी टिकट काटने का काम किया है. इस वजह से वैश्य समाज को इनका विरोध करना चाहिए. इस मौके पर तैलिक समाज के जिलाध्यक्ष लल्लू प्रसाद गुप्ता, रौनियार समाज के सचिव के उपकार गुप्ता, मध्यदेशीय समाज के सहदेव प्रसाद, सुभाष केसरी, गोपाल प्रसाद गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, रामदास साह, मनोज प्रसाद, राकेश कुमार, मुकुट लाल कश्यप, अनिल प्रसाद आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >