गढ़वा. तिवारी रेस्ट हाउस के समीप टैक्सी स्टैंड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में प्रधानमंत्री जन-धन योजना का खाता खोलने का फार्म नहीं मिलने से ग्रामीणों में निराशा देखी जा रही है. प्रतिदिन लोग फार्म लेने बैंक पहुंच रहे हैं. फार्म नहीं रहने के कारण वापस लौट जा रहे हैं. एक तरफ जहां सरकार इस योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह अभियान चला रही है और दूसरी तरफ बैंक द्वारा इस अभियान में कोई रुचि नहीं ली जा रही है. पूछे जाने पर बैंक कर्मियों ने बताया कि फार्म समाप्त होने की सूचना वरीय पदाधिकारियों को दे दी गयी है. फार्म आने पर वितरण शुरू कर दिया जायेगा.
फार्म नहीं मिलने से परेशानी
गढ़वा. तिवारी रेस्ट हाउस के समीप टैक्सी स्टैंड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में प्रधानमंत्री जन-धन योजना का खाता खोलने का फार्म नहीं मिलने से ग्रामीणों में निराशा देखी जा रही है. प्रतिदिन लोग फार्म लेने बैंक पहुंच रहे हैं. फार्म नहीं रहने के कारण वापस लौट जा रहे हैं. एक तरफ जहां सरकार इस योजना […]
