आजसू नेताओं ने गंठबंधन में उपेक्षा का आरोप लगाया

गढ़वा. आजसू पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक जिला उपाध्यक्ष रवींद्र कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ हुए गंठबंधन पर चर्चा की गयी. बैठक में कहा गया कि गंठबंधन हुआ है, लेकिन स्थानीय भाजपा प्रत्याशी उनको कोई तव्वजो नहीं दे […]

गढ़वा. आजसू पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक जिला उपाध्यक्ष रवींद्र कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ हुए गंठबंधन पर चर्चा की गयी. बैठक में कहा गया कि गंठबंधन हुआ है, लेकिन स्थानीय भाजपा प्रत्याशी उनको कोई तव्वजो नहीं दे रहे हैं. इस वजह से वे गंठबंधन पर कोई निर्णय नहीं ले पा रहे हैं. बैठक के पश्चात नेताओं ने पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो को एक पत्र लिखने का निर्णय लिया, जिसमें वर्तमान स्थिति को दर्शाते हुए दिशा-निर्देश मांगी जायेगी. बैठक में केंद्रीय सचिव सत्यनारायण यादव, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य गुप्तेश्वर ठाकुर, जिला सचिव डॉ इस्तेयाक रजा, विजय कुमार मेहता, गोपाल प्रसाद, चंपा देवी, रवींद्रनाथ ठाकुर, अब्दुल मनान, डॉ नेशार, रामाशंकर ब्रेजियर, भरत प्रसाद, पिंकू सोनी, गुप्तेश्वर मिश्रा, अनिमेष रत्न, घनश्याम पाठक, विनय कुमार गुप्ता, आनंद विश्वकर्मा, मृत्युंजय शौंडिक, देवदास प्रजापति, धर्मेंद्र शर्मा, प्रवीण कुमार, अरुण कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >