गढ़वा. गढ़वा विधानसभा के प्रत्याशियों के लिये सोमवार को इवीएम मशीन में आवंटित क्रमांक में सुधार किया गया है. 14 नंबर से लेकर 18 नंबर तक के प्रत्याशियों का क्रम बदल दिया गया है. इस वजह से पहले जहां ऊपर से 14 नंबर पर बदरूद्दीन खां का टेबल लैंप छाप था. उसे बदलते हुए उनके स्थान पर त्रिवेणी महतो का चुनाव चिह्न फूलगोभी छाप कर दिया गया है. वहीं 15 नंबर बदरूद्दीन खां का चुनाव चिह्न टेबल लैंप, 16 नंबर पर निदर्लीय बबनू सिंह का चुनाव चिह्न डीजल पंप, 17 नंबर पर निर्दलीय मनीष गुप्ता का चुनाव सिंह बांसुरी एवं 18 नंबर पर मनोज तिवारी का चुनाव चिह्न कैंची छाप कर दिया गया है. शेष क्रमांक पूर्व की तरह ही रहेंगे. इस सुधार के संबंध में निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ पशुपतिनाथ मिश्रा ने बताया कि अल्फाबेट के अनुसार क्रम बनाने में हुई त्रुटि के कारण ऐसा किया गया है.
4...प्रत्याशियों के सीरियल नंबर में सुधार
गढ़वा. गढ़वा विधानसभा के प्रत्याशियों के लिये सोमवार को इवीएम मशीन में आवंटित क्रमांक में सुधार किया गया है. 14 नंबर से लेकर 18 नंबर तक के प्रत्याशियों का क्रम बदल दिया गया है. इस वजह से पहले जहां ऊपर से 14 नंबर पर बदरूद्दीन खां का टेबल लैंप छाप था. उसे बदलते हुए उनके […]
