1जीडब्ल्यूपीएच14- निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से बात करते उपायुक्तगढ़वा. उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी सुधांशु भूषण बरवार ने शनिवार को आला अधिकारियों के साथ कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर का निरीक्षण किया. चुनाव के दौरान उन्होंने इवीएम वितरण स्थल, वज्रगृह, वोटों की गिनती स्थल, ट्रांसपोटिंर्ग जमा करने का स्थल आदि जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने इवीएम रखनेवाले गोदाम को रविवार तक खाली करने के निर्देश बाजार समिति प्रबंधन को दिये. इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों को बताया कि बाजार समिति गोदाम से 12 कमरों को स्ट्रांग रूम के रूप में लिया जा रहा है, जबकि गिनती के लिए दोनों विधानसभा के लिए अलग-अलग दो बड़े-बड़े हॉल की आवश्यकता होगी. इसमें एक हॉल उपलब्ध हो गया है. लेकिन दूसरे के लिए सीआरपीएफ से खाली कराने की आवश्यकता है. उपायुक्त ने इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उपायुक्त ने बताया कि दोनों मतगणना स्थल पर 14-14 टेबल लगाये जायेंगे. उपायुक्त ने बताया कि 25 नवंबर को मतदान के पूर्व कार्मिक कोषांग को भी बाजार समिति में ही स्थानांतरित कर दिया जायेगा. यहीं से इवीएम के साथ कर्मियों को वाहन उपलब्ध कराया जायेगा. इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सुषमा नीलिमा सोरेन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.
ओके...उपायुक्त ने वज्रगृह का निरीक्षण किया
1जीडब्ल्यूपीएच14- निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से बात करते उपायुक्तगढ़वा. उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी सुधांशु भूषण बरवार ने शनिवार को आला अधिकारियों के साथ कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर का निरीक्षण किया. चुनाव के दौरान उन्होंने इवीएम वितरण स्थल, वज्रगृह, वोटों की गिनती स्थल, ट्रांसपोटिंर्ग जमा करने का स्थल आदि जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने […]
