ओके ...1... खिताब पर भंडरिया का कब्जा

गढ़वा जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में एक माह से आयोजित टूर्नामेंट का समापन1 जीडब्लूपीएच 1-विजेता टीम को ट्रॉफी देते डीइओ राम यतन राम.प्रतिनिधि, गढ़वागढ़वा जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच शुक्रवार को स्थानीय बालिका मवि के मैदान में खेला गया. इसमें भंडरिया की टीम ने रमकंडा को 2-0 […]

गढ़वा जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में एक माह से आयोजित टूर्नामेंट का समापन1 जीडब्लूपीएच 1-विजेता टीम को ट्रॉफी देते डीइओ राम यतन राम.प्रतिनिधि, गढ़वागढ़वा जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच शुक्रवार को स्थानीय बालिका मवि के मैदान में खेला गया. इसमें भंडरिया की टीम ने रमकंडा को 2-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. विजेता व उप विजेता टीम को मुख्य अतिथि डीइओ राम यतन राम ने ट्रॉफी प्रदान किया. मौके पर उन्होंने कहा कि गढ़वा में खेलकूद का माहौल और बेहतर बनाने के लिए सबों को मिल कर प्रयास करना होगा. जिला फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट से जिला मुख्यालय सहित प्रखंड के खिलाडि़यों को भी काफी लाभ मिला है. ग्रामीण क्षेत्रों की छुपी प्रतिभाएं टूर्नामेंट में उभर कर सामने आयी हैं. इस वर्ष से खेलकूद व युवा विभाग झारखंड सरकार ने विभिन्न खेलों के आयोजन के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध करायी है. इससे खिलाडि़यों में उत्साह है. जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष आलोक मिश्रा ने कहा कि एक महीना पूर्व इस टूर्नामेंट को शुरू किया गया था. कुल 40 टीमें भाग ली थी. मैच चिनिया, रमकंडा, रंका आदि प्रखंडों में कराया गया था. इसके बाद सुपर लीग हुआ. जिसमें चुन कर 10 टीमें आयी. कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि पूर्व शिक्षक अशर्फी राम, जिला सचिव जिनाहुद्दीन खां, उदयनारायण तिवारी, नसीम अख्तर, धर्मराज भारती ने भी संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

फीस बढ़ोतरी की जांच के दौरान डीएवी स्कूल में हंगामा, प्रबंधन व अभिभावक भिड़े

दो बाइक की टक्कर में शादी समारोह में ससुराल जा रहे व्यक्ति की मौत, दो गंभीर

30 टन सरिया गबन मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

पति की दूसरी शादी रुकवाने महिला थाने में लगायी गुहारपीड़िता ने ससुरला पक्ष पर प्रताड़ित करने भी लगाया आरोपप्रतिनिधि, गढ़वाबिहार के औरंगाबाद जिले की रहने वाली ममता कुमारी ने अपने पति की दूसरी शादी रुकवाने के लिए महिला थाना गढ़वा में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. ममता का आरोप है कि उसका पति पहली पत्नी के रहते 14 मई को दूसरी शादी करने जा रहा है. पीड़िता ममता कुमारी ने बताया कि उसकी शादी 2 जुलाई 2021 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार गढ़वा थाना क्षेत्र के परिहारा गांव निवासी भोला चौहान के पुत्र राम चौहान के साथ हुई थी. ममता के अनुसार, उसके पिता कारु चौहान ने अपनी क्षमता के अनुसार शादी में करीब चार लाख रुपये नकद और लगभग दो लाख रुपये का सामान उपहार के रूप में दिया था. ममता का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये और पल्सर मोटरसाइकिल की मांग शुरू कर दी. मायके की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण यह मांग पूरी नहीं हो सकी. इसके बाद उसे प्रताड़ित किया जाने लगा. पीड़िता ने बताया कि उसका पति पंजाब में दुकान चलाता है और वहां उसे कमरे में बंद रखता था और खाना भी नहीं देता था. ममता ने यह भी आरोप लगाया कि गर्भवती होने पर दो बार जबरन दवा खिलाकर उसका गर्भपात कराया गया. ममता ने बताया कि उसने वैवाहिक जीवन बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन प्रताड़ना लगातार बढ़ती गयी. आरोप है कि 25 नवंबर 2025 को ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और उसके कपड़े व गहने भी रख लिये. तब से वह अपने मायके में रह रही है.रिश्तेदारों के घर कार्ड पहुंचने पर हुई दूसरी शादी की जानकारीममता ने थाना में दिये आवेदन में बताया कि उसे पति की दूसरी शादी की जानकारी तब हुई, जब उसके देवर ने डंडई थाना क्षेत्र के महूदंड स्थित रिश्तेदारों के यहां शादी का कार्ड पहुंचाया. इसके बाद वह अपने माता-पिता के साथ गढ़वा पहुंची और महिला थाना में आवेदन देकर पति की दूसरी शादी रुकवाने की मांग की है.

यह भी पढ़ें >