दो सरकारी वीडियोग्राफर को पीटा, कैमरा लूटा

पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही व दो समर्थकों पर प्राथमिकी- नसंमो कार्यकर्ता सम्मेलन की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे थे दोनोंभानु पर आरोप प्राथमिकी में सरकारी वीडियोग्राफर संजय पासवान व इंदल बैठा ने भानु व संजीव पर कॉलर पकड़ कर मारपीट करने व जातिसूचक शब्द क ह कर अपमानित करने का आरोप लगाया है.भानु की गिरफ्तारी […]

पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही व दो समर्थकों पर प्राथमिकी- नसंमो कार्यकर्ता सम्मेलन की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे थे दोनोंभानु पर आरोप प्राथमिकी में सरकारी वीडियोग्राफर संजय पासवान व इंदल बैठा ने भानु व संजीव पर कॉलर पकड़ कर मारपीट करने व जातिसूचक शब्द क ह कर अपमानित करने का आरोप लगाया है.भानु की गिरफ्तारी के लिए जुलूसइस घटना के बाद भानु के प्रतिद्वंद्वियों ने खरौंधी में जुलूस निकाला. भानु व उनके समर्थकों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की. चेतावनी दी कि 24 घंटे के अंदर इनकी गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे लोग फिर सड़क पर उतरेंगे. इधर, सपा नेता केपी यादव पर भी प्राथमिकीपुलिस ने सपा नेता केपी यादव पर भी आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया है. आरोप है कि जिस समय नसंमो का कार्यकर्ता सम्मेलन हो रहा था, केपी यादव कार्यक्रम स्थल के पास अनावश्यक रूप से बार-बार हंगामा कर रहे थे. 1जीडब्ल्यूपीएच8- जब्त किया गया वीडियो कै मरा1जीडब्ल्यूपीएच9- बीडीओ व थाना प्रभारी से बात करते आंदोलनकारी1जीडब्ल्यूपीएच10- घटना के विरोध में खरौंधी में जुलूस निकला1जीडब्ल्यूपीएच11- वीडियोग्राफर संजय पासवान व इंदल बैठाप्रतिनिधि, खरौंधी (गढ़वा) खरौंधी के तोरेलावा में शुक्रवार की शाम पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही व उनके समर्थकों ने जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा नियुक्त दो सरकारी वीडियोग्राफर को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. उनके कैमरे लूट लिये. दोनों वीडियोग्राफर को एक घर में छिप कर जान बचायी. पुलिस की उपस्थिति में यह घटना घटी. पुलिस ने इस मामले में भानु प्रताप शाही, नौजवान संघर्ष मोरचा के कार्यकर्ता संजीव सिंह व दिनेश सिंह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन व हरिजन/आदिवासी उत्पीड़न एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. साथ ही छिने गये वीडियो कैमरे को जब्त कर लिया है. प्राथमिकी में वीडियोग्राफर संजय पासवान व इंदल बैठा ने भानु व संजीव पर कॉलर पकड़ कर मारपीट करने व जातिसूचक शब्द क ह कर अपमानित करने का आरोप लगाया है.कैसे हुई घटना शुक्रवार की शाम नसंमो के कें द्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप शाही परियोजना उच्च विद्यालय तोरेलावा में चुनाव को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद लिट्टी-चोखा खा रहे थे. सपा नेता केपी यादव ने जिला निर्वाचन कार्यालय गढ़वा व राज्य निर्वाचन कार्यालय रांची को इसकी सूचना दी. सूचना के आलोक में उप जिला निर्वाचन पदाधिकारी सुषमा नीलम सोरेंग व निर्वाची पदाधिकारी सह नगरऊंटारी एसडीओ अरुण कुमार एक्का के निर्देश पर बीडीओ मनोज कुमार व पुलिस निरीक्षक अजय कुमार सिंह खरौंधी प्रखंड कार्यालय पहुंचे. उन्होंने थाना प्रभारी सावना खडि़या के साथ दो को वीडियोग्राफ ी के लिए भेजा. वीडियोग्राफी होते देख कर नसंमो के कार्यकर्ता उत्तेजित हो गये. इस दौरान कैमरा भी क्षतिग्रस्त कर दिया. दोनों वीडियोग्राफर ने एक घर में घुस कर किसी तरह वहां से निकल भागने में सफल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

फीस बढ़ोतरी की जांच के दौरान डीएवी स्कूल में हंगामा, प्रबंधन व अभिभावक भिड़े

दो बाइक की टक्कर में शादी समारोह में ससुराल जा रहे व्यक्ति की मौत, दो गंभीर

30 टन सरिया गबन मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

पति की दूसरी शादी रुकवाने महिला थाने में लगायी गुहारपीड़िता ने ससुरला पक्ष पर प्रताड़ित करने भी लगाया आरोपप्रतिनिधि, गढ़वाबिहार के औरंगाबाद जिले की रहने वाली ममता कुमारी ने अपने पति की दूसरी शादी रुकवाने के लिए महिला थाना गढ़वा में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. ममता का आरोप है कि उसका पति पहली पत्नी के रहते 14 मई को दूसरी शादी करने जा रहा है. पीड़िता ममता कुमारी ने बताया कि उसकी शादी 2 जुलाई 2021 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार गढ़वा थाना क्षेत्र के परिहारा गांव निवासी भोला चौहान के पुत्र राम चौहान के साथ हुई थी. ममता के अनुसार, उसके पिता कारु चौहान ने अपनी क्षमता के अनुसार शादी में करीब चार लाख रुपये नकद और लगभग दो लाख रुपये का सामान उपहार के रूप में दिया था. ममता का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये और पल्सर मोटरसाइकिल की मांग शुरू कर दी. मायके की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण यह मांग पूरी नहीं हो सकी. इसके बाद उसे प्रताड़ित किया जाने लगा. पीड़िता ने बताया कि उसका पति पंजाब में दुकान चलाता है और वहां उसे कमरे में बंद रखता था और खाना भी नहीं देता था. ममता ने यह भी आरोप लगाया कि गर्भवती होने पर दो बार जबरन दवा खिलाकर उसका गर्भपात कराया गया. ममता ने बताया कि उसने वैवाहिक जीवन बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन प्रताड़ना लगातार बढ़ती गयी. आरोप है कि 25 नवंबर 2025 को ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और उसके कपड़े व गहने भी रख लिये. तब से वह अपने मायके में रह रही है.रिश्तेदारों के घर कार्ड पहुंचने पर हुई दूसरी शादी की जानकारीममता ने थाना में दिये आवेदन में बताया कि उसे पति की दूसरी शादी की जानकारी तब हुई, जब उसके देवर ने डंडई थाना क्षेत्र के महूदंड स्थित रिश्तेदारों के यहां शादी का कार्ड पहुंचाया. इसके बाद वह अपने माता-पिता के साथ गढ़वा पहुंची और महिला थाना में आवेदन देकर पति की दूसरी शादी रुकवाने की मांग की है.

यह भी पढ़ें >