4.32 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं गिरिनाथ

पांच साल में संपत्ति में ढाई गुना इजाफा हुआ हैगिरिनाथ सिंह ने नामांकन पत्र भरा31जीडब्ल्यूपीएच13- नामांकन दाखिल करते गिरिनाथ सिंह प्रतिनिधि, गढ़वा. राजद प्रत्याशी गिरिनाथ सिंह के पास झामुमो प्रत्याशी मिथिलेश ठाकुर से ज्यादा की संपत्ति है. झामुमो प्रत्याशी ने गुरुवार को जहां 2.12 करोड़ रुपये की संपत्ति का विवरण निर्वाची पदाधिकारी को दिया था. […]

पांच साल में संपत्ति में ढाई गुना इजाफा हुआ हैगिरिनाथ सिंह ने नामांकन पत्र भरा31जीडब्ल्यूपीएच13- नामांकन दाखिल करते गिरिनाथ सिंह प्रतिनिधि, गढ़वा. राजद प्रत्याशी गिरिनाथ सिंह के पास झामुमो प्रत्याशी मिथिलेश ठाकुर से ज्यादा की संपत्ति है. झामुमो प्रत्याशी ने गुरुवार को जहां 2.12 करोड़ रुपये की संपत्ति का विवरण निर्वाची पदाधिकारी को दिया था. वहीं गिरिनाथ सिंह ने शुक्रवार को 43229450 रुपये की चल व अचल संपत्ति का विवरण दिया है. गिरिनाथ सिंह के पास नकद 10 लाख व पत्नी पूनम सिंह के पास नकद पांच लाख रुपये हैं. इसके अलावा गिरिनाथ सिंह के पास पांच भर सोना, जिसकी कीमत करीब 1.25 लाख व पत्नी के पास सोना 25 भर कीमत 6.25 लाख व चांदी 100 भर कीमत वर्तमान बाजार मूल्य 40 हजार है. गिरिनाथ सिंह के पास फरठिया में 2011-12 में एक एकड़ भूमि पर स्थापित चूना फैक्टरी भी है. इसकी वर्तमान बाजार मूल्य करीब दो करोड़ रुपये हैं. इसके अलावा श्री सिंह के पास 12 ट्रक व तीन छोटे चार पहिया वाहन, जिसकी कीमत करीब 78 लाख रुपये व पत्नी के पास 13 ट्रक व दो छोटे चारपहिया वाहन कीमत करीब 78 लाख रुपये का मौजूद है. श्री सिंह ने 40 गाय की डेयरी व उनकी पत्नी ने 20 गाय की डेयरी भी कर रखी है. दोनों का बाजार मूल्य करीब क्रमश: 10 व पांच लाख रुपये है. उनकी पत्नी का नगरऊंटारी के बिलासपुर में छह लाख के बाजार मूल्यवाला पेट्रोल पंप भी है. मकान में उन्होंने विशुनपुर(गढ़वा) में 20 लाख की लागत का आवासीय मकान व अरगोड़ा रांची में 900 स्कावयर फीट का 35 लाख की लागतवाला मकान मौजूद है. शपथ पत्र के अनुसार गढ़वा के रबदा व नेनुआ में विरासत में मिली 45 एकड़ तथा पचपड़वा में 3.5 एकड़ जमीन है. श्री सिंह ने एसबीआइ रातू शाखा में 6815 व एसबीआइ पिपरा कला गढ़वा में 573635 रुपये व उनकी पत्नी ने एसबीआइ पिपराकला शाखा में 13622 जमा होने की बात स्वीकारी है. देनदारी के रूप में इलाहाबाद बैंक में 1.45 करोड़ व डेयरी में 6.34 तथा पत्नी का डेयरी में चार लाख रुपये का ऋण बकाया है. श्री सिंह गोविंद उच्च विद्यालय से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण हैं. श्री सिंह के ऊपर चार मामले दर्ज हैं. इनमें आरसी219/2011, जीआर75/05, जीआर1599/09 तथा आरसी 136 शामिल है.हारने के बाद गिरिनाथ की संपत्ति में इजाफागिरिनाथ सिंह के 2009 विस चुनाव के शपथ पत्र में 1.75 करोड़ की संपत्ति का जिक्र है. वहीं वर्तमान विस चुनाव में उन्होंने 4.32 करोड़ रुपये की संपत्ति का जिक्र किया है. इस प्रकार 2009 में चुनाव हारने के बाद उनकी संपत्ति में करीब ढाई गुना की वृद्धि हुई हैं. जिसमें दो करोड़ रुपये की संपत्ति सिर्फ फरठिया में 2011-12 में स्थापित चूना फैक्टरी को दर्शाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

फीस बढ़ोतरी की जांच के दौरान डीएवी स्कूल में हंगामा, प्रबंधन व अभिभावक भिड़े

दो बाइक की टक्कर में शादी समारोह में ससुराल जा रहे व्यक्ति की मौत, दो गंभीर

30 टन सरिया गबन मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

पति की दूसरी शादी रुकवाने महिला थाने में लगायी गुहारपीड़िता ने ससुरला पक्ष पर प्रताड़ित करने भी लगाया आरोपप्रतिनिधि, गढ़वाबिहार के औरंगाबाद जिले की रहने वाली ममता कुमारी ने अपने पति की दूसरी शादी रुकवाने के लिए महिला थाना गढ़वा में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. ममता का आरोप है कि उसका पति पहली पत्नी के रहते 14 मई को दूसरी शादी करने जा रहा है. पीड़िता ममता कुमारी ने बताया कि उसकी शादी 2 जुलाई 2021 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार गढ़वा थाना क्षेत्र के परिहारा गांव निवासी भोला चौहान के पुत्र राम चौहान के साथ हुई थी. ममता के अनुसार, उसके पिता कारु चौहान ने अपनी क्षमता के अनुसार शादी में करीब चार लाख रुपये नकद और लगभग दो लाख रुपये का सामान उपहार के रूप में दिया था. ममता का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये और पल्सर मोटरसाइकिल की मांग शुरू कर दी. मायके की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण यह मांग पूरी नहीं हो सकी. इसके बाद उसे प्रताड़ित किया जाने लगा. पीड़िता ने बताया कि उसका पति पंजाब में दुकान चलाता है और वहां उसे कमरे में बंद रखता था और खाना भी नहीं देता था. ममता ने यह भी आरोप लगाया कि गर्भवती होने पर दो बार जबरन दवा खिलाकर उसका गर्भपात कराया गया. ममता ने बताया कि उसने वैवाहिक जीवन बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन प्रताड़ना लगातार बढ़ती गयी. आरोप है कि 25 नवंबर 2025 को ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और उसके कपड़े व गहने भी रख लिये. तब से वह अपने मायके में रह रही है.रिश्तेदारों के घर कार्ड पहुंचने पर हुई दूसरी शादी की जानकारीममता ने थाना में दिये आवेदन में बताया कि उसे पति की दूसरी शादी की जानकारी तब हुई, जब उसके देवर ने डंडई थाना क्षेत्र के महूदंड स्थित रिश्तेदारों के यहां शादी का कार्ड पहुंचाया. इसके बाद वह अपने माता-पिता के साथ गढ़वा पहुंची और महिला थाना में आवेदन देकर पति की दूसरी शादी रुकवाने की मांग की है.

यह भी पढ़ें >