31जीडब्ल्यूपीएच12- प्रतिमा पर माल्यार्पण करते विधायक व अन्य खरौंधी(गढ़वा). प्रखंड के करीवाडीह गांव में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय रामदास राम के पुण्यतिथि के अवसर पर विधायक अनंत प्रताप देव ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणांे को संबोधित करते हुए श्री देव ने कहा कि हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए जान की कुर्बानी दिया, तब जाकर देश आजाद हुआ. स्वर्गीय रामदासजी खरौंधी में अंग्रेजों द्वारा लगाया गया शराब भट्ठी को ध्वस्त किया था, जिससे आक्रोशित होकर अंग्रेजों ने उन्हें जेल में डाल दिया था. इसके अलावा भी उन्होंने महात्मा गांधी द्वारा चलाये गये स्वतंत्रता आंदोलन के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया था. इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रामवृक्ष पाल, धर्मराज पासवान, विवेकानंद यादव, रामाधार पाल, मनसा देवी, रामचंद्र सिंह, आलम प्रजापति आदि लोग उपस्थित थे.
पुण्यतिथि पर माल्यार्पण किया
31जीडब्ल्यूपीएच12- प्रतिमा पर माल्यार्पण करते विधायक व अन्य खरौंधी(गढ़वा). प्रखंड के करीवाडीह गांव में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय रामदास राम के पुण्यतिथि के अवसर पर विधायक अनंत प्रताप देव ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणांे को संबोधित करते हुए श्री देव ने कहा कि हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने देश […]
