सरदार पटेल की जयंती मनी

गढ़वा. आदर्श नेहरू युवा मंडल करके ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनायी गयी. इस मौके पर बच्चों द्वारा लंबी दौड़ व खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. लंबी दौड़ में बालिकाओं में दिव्या कुमारी को प्रथम, तारा कुमारी को द्वितीय व छाया कुमारी को तृतीय स्थान मिला. […]

गढ़वा. आदर्श नेहरू युवा मंडल करके ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनायी गयी. इस मौके पर बच्चों द्वारा लंबी दौड़ व खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. लंबी दौड़ में बालिकाओं में दिव्या कुमारी को प्रथम, तारा कुमारी को द्वितीय व छाया कुमारी को तृतीय स्थान मिला. जबकि बालक वर्ग में सतीश कुमार सिंह को प्रथम, ओमप्रकाश ठाकुर को द्वितीय तथा राजन कुमार ठाकुर को तृतीय पुरस्कार दिया गया. कार्यक्रम के अंत में चयनित बच्चों को पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नेहरू युवा केंद्र गढ़वा के लिपिक उदय प्रसाद, रमेश प्रसाद, राष्ट्रीय सेवाकर्मी हीरावती कुमारी व आदर्श नेहरू युवा मंडल करके के अध्यक्ष रवींद्र यादव, सचिव सुमंत कुमार सिंह, विजय कुमार, मनोज कुमार, चुनमुन कुमार, उमेश्वर सिंह, मीना देवी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

फीस बढ़ोतरी की जांच के दौरान डीएवी स्कूल में हंगामा, प्रबंधन व अभिभावक भिड़े

दो बाइक की टक्कर में शादी समारोह में ससुराल जा रहे व्यक्ति की मौत, दो गंभीर

30 टन सरिया गबन मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

पति की दूसरी शादी रुकवाने महिला थाने में लगायी गुहारपीड़िता ने ससुरला पक्ष पर प्रताड़ित करने भी लगाया आरोपप्रतिनिधि, गढ़वाबिहार के औरंगाबाद जिले की रहने वाली ममता कुमारी ने अपने पति की दूसरी शादी रुकवाने के लिए महिला थाना गढ़वा में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. ममता का आरोप है कि उसका पति पहली पत्नी के रहते 14 मई को दूसरी शादी करने जा रहा है. पीड़िता ममता कुमारी ने बताया कि उसकी शादी 2 जुलाई 2021 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार गढ़वा थाना क्षेत्र के परिहारा गांव निवासी भोला चौहान के पुत्र राम चौहान के साथ हुई थी. ममता के अनुसार, उसके पिता कारु चौहान ने अपनी क्षमता के अनुसार शादी में करीब चार लाख रुपये नकद और लगभग दो लाख रुपये का सामान उपहार के रूप में दिया था. ममता का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये और पल्सर मोटरसाइकिल की मांग शुरू कर दी. मायके की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण यह मांग पूरी नहीं हो सकी. इसके बाद उसे प्रताड़ित किया जाने लगा. पीड़िता ने बताया कि उसका पति पंजाब में दुकान चलाता है और वहां उसे कमरे में बंद रखता था और खाना भी नहीं देता था. ममता ने यह भी आरोप लगाया कि गर्भवती होने पर दो बार जबरन दवा खिलाकर उसका गर्भपात कराया गया. ममता ने बताया कि उसने वैवाहिक जीवन बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन प्रताड़ना लगातार बढ़ती गयी. आरोप है कि 25 नवंबर 2025 को ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और उसके कपड़े व गहने भी रख लिये. तब से वह अपने मायके में रह रही है.रिश्तेदारों के घर कार्ड पहुंचने पर हुई दूसरी शादी की जानकारीममता ने थाना में दिये आवेदन में बताया कि उसे पति की दूसरी शादी की जानकारी तब हुई, जब उसके देवर ने डंडई थाना क्षेत्र के महूदंड स्थित रिश्तेदारों के यहां शादी का कार्ड पहुंचाया. इसके बाद वह अपने माता-पिता के साथ गढ़वा पहुंची और महिला थाना में आवेदन देकर पति की दूसरी शादी रुकवाने की मांग की है.

यह भी पढ़ें >