इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनायी

31जीडब्ल्यूपीएच11- इंदिराजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते कांग्रेसीभंडरिया(गढ़वा). प्रखंड मुख्यालय स्थित इंदिरा गांधी चौक पर कांग्रेस पार्टी द्वारा शुक्रवार को इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष प्र ाद तिवारी की अध्यक्षता में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय गांधी को श्रद्धांजली […]

31जीडब्ल्यूपीएच11- इंदिराजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते कांग्रेसीभंडरिया(गढ़वा). प्रखंड मुख्यालय स्थित इंदिरा गांधी चौक पर कांग्रेस पार्टी द्वारा शुक्रवार को इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष प्र ाद तिवारी की अध्यक्षता में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय गांधी को श्रद्धांजली दी. इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुये वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता के लिये समर्पित था. उन्होंने जाति-पाति एवं धर्म से उपर उठकर राष्ट्र को आगे बढ़ाने का काम किया. उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय गांधी के उद्देश्यों की पूर्ति के लिये काम करने का शपथ लिया. इस अवसर पर निर्मल ठाकुर, हनीफ अंसारी, रवि कश्यप, डेविड मिंज, सुमन सिन्हा, विनोद कुमार, टिमोस पन्ना आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

फीस बढ़ोतरी की जांच के दौरान डीएवी स्कूल में हंगामा, प्रबंधन व अभिभावक भिड़े

दो बाइक की टक्कर में शादी समारोह में ससुराल जा रहे व्यक्ति की मौत, दो गंभीर

30 टन सरिया गबन मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

पति की दूसरी शादी रुकवाने महिला थाने में लगायी गुहारपीड़िता ने ससुरला पक्ष पर प्रताड़ित करने भी लगाया आरोपप्रतिनिधि, गढ़वाबिहार के औरंगाबाद जिले की रहने वाली ममता कुमारी ने अपने पति की दूसरी शादी रुकवाने के लिए महिला थाना गढ़वा में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. ममता का आरोप है कि उसका पति पहली पत्नी के रहते 14 मई को दूसरी शादी करने जा रहा है. पीड़िता ममता कुमारी ने बताया कि उसकी शादी 2 जुलाई 2021 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार गढ़वा थाना क्षेत्र के परिहारा गांव निवासी भोला चौहान के पुत्र राम चौहान के साथ हुई थी. ममता के अनुसार, उसके पिता कारु चौहान ने अपनी क्षमता के अनुसार शादी में करीब चार लाख रुपये नकद और लगभग दो लाख रुपये का सामान उपहार के रूप में दिया था. ममता का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये और पल्सर मोटरसाइकिल की मांग शुरू कर दी. मायके की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण यह मांग पूरी नहीं हो सकी. इसके बाद उसे प्रताड़ित किया जाने लगा. पीड़िता ने बताया कि उसका पति पंजाब में दुकान चलाता है और वहां उसे कमरे में बंद रखता था और खाना भी नहीं देता था. ममता ने यह भी आरोप लगाया कि गर्भवती होने पर दो बार जबरन दवा खिलाकर उसका गर्भपात कराया गया. ममता ने बताया कि उसने वैवाहिक जीवन बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन प्रताड़ना लगातार बढ़ती गयी. आरोप है कि 25 नवंबर 2025 को ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और उसके कपड़े व गहने भी रख लिये. तब से वह अपने मायके में रह रही है.रिश्तेदारों के घर कार्ड पहुंचने पर हुई दूसरी शादी की जानकारीममता ने थाना में दिये आवेदन में बताया कि उसे पति की दूसरी शादी की जानकारी तब हुई, जब उसके देवर ने डंडई थाना क्षेत्र के महूदंड स्थित रिश्तेदारों के यहां शादी का कार्ड पहुंचाया. इसके बाद वह अपने माता-पिता के साथ गढ़वा पहुंची और महिला थाना में आवेदन देकर पति की दूसरी शादी रुकवाने की मांग की है.

यह भी पढ़ें >