झाविमो जिला कार्यसमिति ने पार्टी से इस्तीफा दिया

31जीडब्ल्यूपीएच8- इस्तीफा देनेवाले सदस्य गढ़वा. झारखंड विकास मोरचा के जिला कार्यसमिति से जुड़े कई पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पार्टी से त्याग पत्र दे दिया है. इसके पूर्व झाविमो कार्यकर्ताओं की बैठक महासचिव मकबूल आलम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिलाध्यक्ष साकिर अंसारी के बयान की कड़ी आलोचना की गयी. कहा गया कि श्री अंसारी […]

31जीडब्ल्यूपीएच8- इस्तीफा देनेवाले सदस्य गढ़वा. झारखंड विकास मोरचा के जिला कार्यसमिति से जुड़े कई पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पार्टी से त्याग पत्र दे दिया है. इसके पूर्व झाविमो कार्यकर्ताओं की बैठक महासचिव मकबूल आलम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिलाध्यक्ष साकिर अंसारी के बयान की कड़ी आलोचना की गयी. कहा गया कि श्री अंसारी ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए अभद्र शब्दों का प्रयोग किया है. इससे क्षुब्ध होकर वे सभी अपना इस्तीफा दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनके इस्तीफे के बाद पार्टी का जनाधार जिला में समाप्त हो चुका है. इस्तीफा देनेवालों में अल्पसंख्यक मोरचा जिलाध्यक्ष हाजी जउवाद अहमद, झाविमो महासचिव डॉ मकबूल आलम, सचिव ओमप्रकाश दास, जिला कोषाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, संजय तिवारी, सुनील धरदुबे, शम्स रेजा खान, असलम अंसारी, रामनिवास तिवारी, केदारनाथ प्रजापति, मंसूर अहमद खां, मो हुसैन, दयानंद तिवारी, मो रशीद खां, मो क्यूम अंसारी, संजय कुमार सिन्हा, गरीबुल्लाह खां, कुंदन चंद्रवंशी, खुर्शीद आलम, सज्जाद अहमद, नाजिम रसूल, नसीमुद्दीन, सबीर अंसारी आदि शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

फीस बढ़ोतरी की जांच के दौरान डीएवी स्कूल में हंगामा, प्रबंधन व अभिभावक भिड़े

दो बाइक की टक्कर में शादी समारोह में ससुराल जा रहे व्यक्ति की मौत, दो गंभीर

30 टन सरिया गबन मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

पति की दूसरी शादी रुकवाने महिला थाने में लगायी गुहारपीड़िता ने ससुरला पक्ष पर प्रताड़ित करने भी लगाया आरोपप्रतिनिधि, गढ़वाबिहार के औरंगाबाद जिले की रहने वाली ममता कुमारी ने अपने पति की दूसरी शादी रुकवाने के लिए महिला थाना गढ़वा में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. ममता का आरोप है कि उसका पति पहली पत्नी के रहते 14 मई को दूसरी शादी करने जा रहा है. पीड़िता ममता कुमारी ने बताया कि उसकी शादी 2 जुलाई 2021 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार गढ़वा थाना क्षेत्र के परिहारा गांव निवासी भोला चौहान के पुत्र राम चौहान के साथ हुई थी. ममता के अनुसार, उसके पिता कारु चौहान ने अपनी क्षमता के अनुसार शादी में करीब चार लाख रुपये नकद और लगभग दो लाख रुपये का सामान उपहार के रूप में दिया था. ममता का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये और पल्सर मोटरसाइकिल की मांग शुरू कर दी. मायके की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण यह मांग पूरी नहीं हो सकी. इसके बाद उसे प्रताड़ित किया जाने लगा. पीड़िता ने बताया कि उसका पति पंजाब में दुकान चलाता है और वहां उसे कमरे में बंद रखता था और खाना भी नहीं देता था. ममता ने यह भी आरोप लगाया कि गर्भवती होने पर दो बार जबरन दवा खिलाकर उसका गर्भपात कराया गया. ममता ने बताया कि उसने वैवाहिक जीवन बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन प्रताड़ना लगातार बढ़ती गयी. आरोप है कि 25 नवंबर 2025 को ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और उसके कपड़े व गहने भी रख लिये. तब से वह अपने मायके में रह रही है.रिश्तेदारों के घर कार्ड पहुंचने पर हुई दूसरी शादी की जानकारीममता ने थाना में दिये आवेदन में बताया कि उसे पति की दूसरी शादी की जानकारी तब हुई, जब उसके देवर ने डंडई थाना क्षेत्र के महूदंड स्थित रिश्तेदारों के यहां शादी का कार्ड पहुंचाया. इसके बाद वह अपने माता-पिता के साथ गढ़वा पहुंची और महिला थाना में आवेदन देकर पति की दूसरी शादी रुकवाने की मांग की है.

यह भी पढ़ें >