स्टूडेंट क्लब दानरो नदी तट की सफाई

31जीडब्लूपीएच1-नदी तट की सफाई करते स्टूडेंट क्लब के पदाधिकारी गढ़वा. स्टूडेंट क्लब के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को स्थानीय स्टूडेंट क्लब छठ घाट पर सफाई अभियान चला कर दानरो नदी तट की साफ-सफाई की. क्लब के अध्यक्ष अजय कुमार केसरी के नेतृत्व में सभी पदधारी व क्लब के सदस्यों ने सुबह से ही साफ-सफाई की शुरुआत […]

31जीडब्लूपीएच1-नदी तट की सफाई करते स्टूडेंट क्लब के पदाधिकारी गढ़वा. स्टूडेंट क्लब के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को स्थानीय स्टूडेंट क्लब छठ घाट पर सफाई अभियान चला कर दानरो नदी तट की साफ-सफाई की. क्लब के अध्यक्ष अजय कुमार केसरी के नेतृत्व में सभी पदधारी व क्लब के सदस्यों ने सुबह से ही साफ-सफाई की शुरुआत की. मौके पर उपस्थित क्लब के संरक्षक राकेश बाबू सर्राफ ने कहा कि छठ पर्व के बाद नदी के घाटों पर काफी कचरा फैला हुआ था. उस कचरे को नहीं हटाया जाता, तो वह नदी में जाकर पानी को और प्रदूषित करता. इसलिए क्लब के लोगों ने निर्णय लिया कि घाटों की सफाई कर नदी को प्रदूषण मुक्त होने से बचाया जाये. इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष अजय कुमार केसरी, विनोद जायसवाल, सुशील विश्वास, डॉ अभिनीत विश्वास, चंदन जायसवाल, करीमन बघेल, संजय गोयल, बबलू पटवा, पवन कुमार, संदेश कांस्यकार, प्रमोद कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

फीस बढ़ोतरी की जांच के दौरान डीएवी स्कूल में हंगामा, प्रबंधन व अभिभावक भिड़े

दो बाइक की टक्कर में शादी समारोह में ससुराल जा रहे व्यक्ति की मौत, दो गंभीर

30 टन सरिया गबन मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

पति की दूसरी शादी रुकवाने महिला थाने में लगायी गुहारपीड़िता ने ससुरला पक्ष पर प्रताड़ित करने भी लगाया आरोपप्रतिनिधि, गढ़वाबिहार के औरंगाबाद जिले की रहने वाली ममता कुमारी ने अपने पति की दूसरी शादी रुकवाने के लिए महिला थाना गढ़वा में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. ममता का आरोप है कि उसका पति पहली पत्नी के रहते 14 मई को दूसरी शादी करने जा रहा है. पीड़िता ममता कुमारी ने बताया कि उसकी शादी 2 जुलाई 2021 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार गढ़वा थाना क्षेत्र के परिहारा गांव निवासी भोला चौहान के पुत्र राम चौहान के साथ हुई थी. ममता के अनुसार, उसके पिता कारु चौहान ने अपनी क्षमता के अनुसार शादी में करीब चार लाख रुपये नकद और लगभग दो लाख रुपये का सामान उपहार के रूप में दिया था. ममता का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये और पल्सर मोटरसाइकिल की मांग शुरू कर दी. मायके की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण यह मांग पूरी नहीं हो सकी. इसके बाद उसे प्रताड़ित किया जाने लगा. पीड़िता ने बताया कि उसका पति पंजाब में दुकान चलाता है और वहां उसे कमरे में बंद रखता था और खाना भी नहीं देता था. ममता ने यह भी आरोप लगाया कि गर्भवती होने पर दो बार जबरन दवा खिलाकर उसका गर्भपात कराया गया. ममता ने बताया कि उसने वैवाहिक जीवन बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन प्रताड़ना लगातार बढ़ती गयी. आरोप है कि 25 नवंबर 2025 को ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और उसके कपड़े व गहने भी रख लिये. तब से वह अपने मायके में रह रही है.रिश्तेदारों के घर कार्ड पहुंचने पर हुई दूसरी शादी की जानकारीममता ने थाना में दिये आवेदन में बताया कि उसे पति की दूसरी शादी की जानकारी तब हुई, जब उसके देवर ने डंडई थाना क्षेत्र के महूदंड स्थित रिश्तेदारों के यहां शादी का कार्ड पहुंचाया. इसके बाद वह अपने माता-पिता के साथ गढ़वा पहुंची और महिला थाना में आवेदन देकर पति की दूसरी शादी रुकवाने की मांग की है.

यह भी पढ़ें >