स्टेशन मास्टर पर लगे आरोपों की जांच हुई

गढ़वा : जदयू जिलाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता द्वारा गढ़वा टाउन स्टेशन मास्टर मदनलाल पर दुर्व्‍यवहार किये जाने के आरोप के आलोक में शुक्रवार को धनबाद रेल मंडल के एसीएम चंद्रशेखर आजाद गढ़वा पहुंच कर मामले की जांच की. जांच के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री आजाद ने बताया कि सूरज गुप्ता के साथ […]

गढ़वा : जदयू जिलाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता द्वारा गढ़वा टाउन स्टेशन मास्टर मदनलाल पर दुर्व्‍यवहार किये जाने के आरोप के आलोक में शुक्रवार को धनबाद रेल मंडल के एसीएम चंद्रशेखर आजाद गढ़वा पहुंच कर मामले की जांच की.

जांच के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री आजाद ने बताया कि सूरज गुप्ता के साथ स्टेशन मास्टर द्वारा अभद्र व असंसदीय व्यवहार करने को लेकर डीआरएम धनबाद के निर्देश पर वे यहां पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष को आमने-सामने बात की गयी. इसमें स्टेशन मास्टर को सख्त ताकीद की गयी कि स्टेशन पर आनेवाले किसी भी यात्री से दुर्व्‍यवहार न हो.

यदि कोई यात्री रेलकर्मियों के साथ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करता है, तो भी उनके साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए. श्री आजाद ने कहा कि स्टेशन की मूलभूत समस्याओं से वे अवगत हुए हैं. उन्होंने बताया कि इस स्टेशन से प्रतिदिन 1200 यात्री का आवागमन होता है. इससे रेलवे को 75000 रुपये की आमदनी प्रतिदिन राजस्व मिलता है.

अच्छे राजस्व के बावजूद स्टेशन को बुनियादी सुविधा नहीं दिये जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजस्व के अनुसार रेलवे बोर्ड द्वारा सुविधा मुहैया कराया जाता है. उनका प्रयास होगा कि गढ़वा स्टेशन पर मूलभूत सुविधा बहाल हो. इस मौके पर सूरज कुमार गुप्ता, जदयू नेता राजेंद्र प्रसाद केसरी, अनिल चौहान आदि भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >