1....मार्च तक पूरा होगा एनएच 75 : सांसद

सांसद वीडी राम की पत्रकार वार्ता 15जीडब्ल्यूपीएच8- पत्रकार वार्ता करते सांसद वीडी राम प्रतिनिधि, गढ़वा. पलामू सांसद वीडी राम ने कहा है कि वित्तीय वर्ष समाप्ति तक एनएच 75 का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेगा. इसके लिए दिल्ली में राष्ट्र उच्च पथ के सचिव स्तर की बैठक हुई थी. जिसमें सदस्य की हैसियत से […]

सांसद वीडी राम की पत्रकार वार्ता 15जीडब्ल्यूपीएच8- पत्रकार वार्ता करते सांसद वीडी राम प्रतिनिधि, गढ़वा. पलामू सांसद वीडी राम ने कहा है कि वित्तीय वर्ष समाप्ति तक एनएच 75 का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेगा. इसके लिए दिल्ली में राष्ट्र उच्च पथ के सचिव स्तर की बैठक हुई थी. जिसमें सदस्य की हैसियत से उन्होंने भाग लिया था तथा एनएच 75 की जर्जर स्थिति से अवगत कराया है. उन्होंने बुधवार को परिसदन भवन में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि एनएच 75 का अबतक जो भी कार्य हुआ है, उसमें गुणवत्तापूर्ण सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया गया है. इसके लिए उन्होंने कार्यपालक अभियंता को लगातार निगरानी करने के निर्देश दिये हैं. उन्होंने बताया कि इसके अलावा रेल परियोजना बरवाडीह-चिरमिरी को प्रारंभ करने के लिए भी उन्होंने रेल विभाग के सचिव से वार्ता की है. वहां से यह जानकारी मिली है कि सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है. आगामी रेल बजट में इसपर ठोस निर्णय लिया जायेगा. इसी तरह विद्युत विभाग के जीएम से हुई वार्ता की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि बिजली बिल भरने के लिए प्रत्येक प्रखंड में कलेक्टिंग सेंटर स्थापित करने की मांग उन्होंने रखी है. साथ ही पर्याप्त मात्रा में ट्रांसफारमर जिले को उपलब्ध कराने का भी ठोस आश्वासन प्राप्त हुआ है. इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, पूर्व प्रत्याशी अलखनाथ पांडेय, जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय, अनिता दत्त, चंचल दुबे, भोला चंद्रवंशी, विनोद तिवारी, गिरिंद्रनाथ पांडेय, विनय चौबे, मुरली श्याम सोनी, संजय ठाकुर, मुकेश निरंजन सिन्हा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >