राशन डीलर की शिकायत की

गढ़वा. गढ़वा प्रखंड के परिहारा के ग्रामीणों ने राशन डीलर के खिलाफ शिकायत करने अनुश्रवण बैठक में पहंुचे. ग्रामीण गांव के राशन डीलर प्रेम महिला विकास समूह पर राशन नहीं देने का आरोप लगा रहे थे. बाद में ग्रामीणों ने विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी को बैठक से बाहर निकलने पर उनको अपनी समस्याआंे के संबंध में […]

गढ़वा. गढ़वा प्रखंड के परिहारा के ग्रामीणों ने राशन डीलर के खिलाफ शिकायत करने अनुश्रवण बैठक में पहंुचे. ग्रामीण गांव के राशन डीलर प्रेम महिला विकास समूह पर राशन नहीं देने का आरोप लगा रहे थे. बाद में ग्रामीणों ने विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी को बैठक से बाहर निकलने पर उनको अपनी समस्याआंे के संबंध में जानकारी दी. समस्या लेकर आनेवालों में तेतर देवी, पुष्पा देवी, गीता देवी, समला देवी, कमला कुंवर, शारदा देवी, प्रताप पासवान, महंेद्र साव आदि शामिल है. इस संबंध में प्रेम महिला समूह की कोषाध्यक्ष सिलोचना देवी ने कहा कि उनकी दुकान से 270 लाभुकों को राशन मिला है, जिसका वितरण कर दिया गया है. लेकिन 12 स्कोरवाले 60 लाभुकों का राशन नहीं आया है. आते ही उन्हें दे दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >