चार यूनिट रक्तदान किया

गढ़वा. लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन व लियो क्लब ऑफ गढ़वा यूथ के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को स्थानीय ब्लड बैंक में चार यूनिट रक्तदान किया गया. रक्तदान करनेवालों में टंडवा मुहल्ला निवासी गोपाल सोनी, तकनीशियन रवि कुमार, मझिआंव निवासी छोटू पंडित व सिदे गांव निवासी अर्चना देवी के नाम शामिल है. ब्लड डोनेशन चेयरमैन […]

गढ़वा. लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन व लियो क्लब ऑफ गढ़वा यूथ के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को स्थानीय ब्लड बैंक में चार यूनिट रक्तदान किया गया. रक्तदान करनेवालों में टंडवा मुहल्ला निवासी गोपाल सोनी, तकनीशियन रवि कुमार, मझिआंव निवासी छोटू पंडित व सिदे गांव निवासी अर्चना देवी के नाम शामिल है. ब्लड डोनेशन चेयरमैन कृत्यानंद श्रीवास्तव ने इस संबंध में बताया कि 12वर्षीय अवतार सिंह व दो वर्षीय पुत्र रोहित कुमार रक्त की कमी से जूझ रहे थे. इन्हें गढ़वा सदर अस्पताल में भरती कराया गया था. सूचना मिलने के बाद दोनों को रक्त उपलब्ध कराया गया. इस मौके पर लायंस ग्रीन अध्यक्ष दिव्य प्रकाश केसरी, विजय कुमार केसरी, रवि साहू, वार्ड पार्षद महेंद्र कुशवाहा सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >