डीआइजी आरके धान ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की14जीडब्ल्यूपीएच17- बैठक करते डीआइजी आरके धान गढ़वा. डीआइजी पलामू आरके धान ने मंगलवार को पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. गढ़वा पहुंचे श्री धान ने बैठक के दौरान मुख्य रूप से आनेवाले विधानसभा चुनाव व अपराध नियंत्रण पर दिशा-निर्देश दिये. इस दौरान उन्होंने गढ़वा जिले से जेल के अंदर बंद व फरार मोस्ट वांटेड अपराधियों की एक सूची बनायी. इसमें 15 जेल के अंदर व 53 जेल के बाहर से अपराध संचालन कर रहे अपराधियों को चिह्नित किया गया है. इनपर पुरस्कार राशि तय की गयी है. डीआइजी श्री धान ने बताया कि पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है. वे सिर्फ अपराधियों की गिरफ्तारी तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि उन्हें सजा दिलाने तक अपनी भूमिका अदा करें. उन्होंने बताया कि पूर्व में गढ़वा जिले में 31 मोस्ट वांटेड फरार अपराधी व नक्सली चिह्नित थे. इस बार 53 को चिह्नित किया गया है. उन्होंने बताया कि जिले के सात अपराधियों पर सीसीए लगाये गये हैं. नक्सली गतिविधियों पर उन्होंने कहा कि पूरे प्रमंडल में नक्सलियों की गतिविधि सिर्फ भंडरिया के हिस्से तक सीमित हो गयी है. छत्तीसगढ़ राज्य होने के कारण नक्सली उसका फायदा उठा रहे हैं. इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार झा सहित एसडीपीओ, इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी उपस्थित थे.
ओके....68 अपराधी मोस्ट वांटेड सूची में
डीआइजी आरके धान ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की14जीडब्ल्यूपीएच17- बैठक करते डीआइजी आरके धान गढ़वा. डीआइजी पलामू आरके धान ने मंगलवार को पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. गढ़वा पहुंचे श्री धान ने बैठक के दौरान मुख्य रूप से आनेवाले विधानसभा चुनाव व अपराध नियंत्रण पर दिशा-निर्देश दिये. इस दौरान उन्होंने गढ़वा जिले से […]
