टीपीसी-2 के नक्सलियों ने गुरुवार को दो प्रेमी युगल की शादी करायी. इनमें गढ़वा प्रखंड के पिपराखुर्द निवासी रामनरेश चंद्रवंशी का पुत्र अनूप कुमार व उसी गांव के नंदलाल चंद्रवंशी की पुत्री प्रीति कुमारी है. अनूप नामधारी कॉलेज में स्नातक का छात्र है, जबकि प्रीति राजकीयकृत बालिका उच्च विद्यालय गढ़वा में नौवीं कक्षा की छात्र है. यह शादी पलामू जिले के चैनपुर थाना के खुरा के जंगल में करीब 40 की संख्या में उपस्थित टीपीसी के दस्ते के उपस्थिति में करायी गयी.
टीपीसी ने प्रेमी युगल की शादी करायी
टीपीसी-2 के नक्सलियों ने गुरुवार को दो प्रेमी युगल की शादी करायी. इनमें गढ़वा प्रखंड के पिपराखुर्द निवासी रामनरेश चंद्रवंशी का पुत्र अनूप कुमार व उसी गांव के नंदलाल चंद्रवंशी की पुत्री प्रीति कुमारी है. अनूप नामधारी कॉलेज में स्नातक का छात्र है, जबकि प्रीति राजकीयकृत बालिका उच्च विद्यालय गढ़वा में नौवीं कक्षा की छात्र […]

इस संबंध में टीपीसी-2 का जोनल कमांडर रोशनजी ने बताया कि मंगलवार को अपराह्न् करीब ढाई बजे जब वह अपने दस्ते के साथ अन्नराज घाटी से होकर लौट रहा था, तो उस समय अनूप व प्रीति दोनों वहां आपत्तिजनक स्थिति में पाये गये. उन्होंने दोनों को वहां से अपने साथ लेकर चले गये. इस बीच चारों ओर प्रचारित हुआ कि इन दोनों लड़का-लड़कियों का अपहरण कर लिया गया है. लेकिन वह अपने दस्ता के लोगों की उपस्थिति में दोनों के बीच शादी करा दी. रोशनजी ने कहा कि दोनों के माता-पिता को भी सूचना देकर बुलायी है. लेकिन कुछ कारणों से उन्हें इस समय अलग रखा गया है.