भारतीय किसान संघ के बैनर तले स्थानीय किसानों ने 14 सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार से प्रखंड कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया. इसके पूर्व किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर प्रखंड कार्यालय पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया. विभिन्न गांवों से आये किसानों ने मेराल उच्च विद्यालय के मैदान से हल-बैल व सूखे मक्का के पौधा के साथ रैली निकाली. यह रैली प्रखंड मुख्यालय पर पहुंचने के बाद धरना में बदल गयी.
किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
भारतीय किसान संघ के बैनर तले स्थानीय किसानों ने 14 सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार से प्रखंड कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया. इसके पूर्व किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर प्रखंड कार्यालय पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया. विभिन्न गांवों से आये किसानों ने मेराल उच्च विद्यालय के मैदान से हल-बैल व सूखे मक्का के पौधा […]

धरना के माध्यम से किसान अकाल की स्थिति को देखते हुए सरकार से कृषि ऋण व बिजली बिल को माफ करने, वर्ष 2011 से आजतक किसानों की फसल बीमा राशि का भुगतान करने, सिंचाई की सुविधा के लिए सभी किसानों को कुआं व डीजल पंप सेट उपलब्ध कराने, क्षेत्र में 24घंटे बिजली उपलब्ध कराने आदि की मांग शामिल है. भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष विनोद दुबे की अध्यक्षता में आयोजित इस धरना को विभिन्न दल के नेताओं ने भी पहुंच कर समर्थन किया.
इस अवसर पर राजद जिलाध्यक्ष शंभु राम चंद्रवंशी, संजय कांस्यकार, उमेश पाल, गोपाल राम, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी, कृष्णा प्रसाद कुशवाहा, प्रमोद कुमार चौबे, रामराज ठाकुर, नंदबिहारी सिंह, सिराज अहमद, किसान संघ के गौरीशंकर तिवारी, अनिल तिवारी आदि ने धरना सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष वर्षा नहीं होने के कारण पूरा गढ़वा जिला अकाल की चपेट में है. लेकिन झारखंड सरकार अभी तक न तो इसे अकाल अथवा सुखाड़ क्षेत्र घोषित की है और न ही कोई राहत कार्य चला रही है. सरकार के पास किसानों की सहायता के लिये कोई कार्यक्रम नहीं है. उन्होंने सरकार से अविलंब किसानों की मांगों को पूरा करने की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.