मजदूरों का खाता खुलवायें

रंका(गढवा) : उपायुक्त सुधांशु भूषण बरवार ने बुधवार को प्रखंड की खरडीहा पंचायत पहुंच कर वहां चल रहे मनरेगा कार्यो का औचक निरीक्षण किया. उपायुक्त सेमरखांड गम्हार टोला से कोरवा टोला तक बन रहे मिट्टी मोरम पथ का निरीक्षण किया. पथ निर्माण कार्य को देख कर उपायुक्त प्रसन्न हुए. निरीक्षण के दौरान मजदूर काम में […]

रंका(गढवा) : उपायुक्त सुधांशु भूषण बरवार ने बुधवार को प्रखंड की खरडीहा पंचायत पहुंच कर वहां चल रहे मनरेगा कार्यो का औचक निरीक्षण किया. उपायुक्त सेमरखांड गम्हार टोला से कोरवा टोला तक बन रहे मिट्टी मोरम पथ का निरीक्षण किया.
पथ निर्माण कार्य को देख कर उपायुक्त प्रसन्न हुए. निरीक्षण के दौरान मजदूर काम में लगे हुये थे.
उपायुक्त ने मजदूरों का जॉबकार्ड और मजदूरों से मजदूरी भुगतान के संबंध में जानकारी ली. इस दौरान मजदूरों ने उन्हें बताया कि उनको प्रतिदिन 158 रुपये मजदूरी मिलती है. उपायुक्त ने सभी मजदूरों का एसबीआइ में खाता खोलवा कर उसी से मजदूरी भुगतान करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने मौके पर उपस्थित बीडीओ नरेश रजक को निर्देश दिया कि जिन मजदूरों का पूर्व से डाकघर में खाता है, उसे एसबीआइ में स्थानांतरित कर दें.
उपायुक्त ने कार्यस्थल पर मेडिकल कीट, पानी एवं शिलापट्ट नहीं देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुये उसे अविलंब व्यवस्था करने का निर्देश मेठ को दिया. उपायुक्त ने मुखिया अनिल चंद्रवंशी के कार्यो को देख कर सराहना की.
ग्रामीणों की मांग पर उपायुक्त ने सेमरखांड गांव में पिपराहा नाला पर तीन सीरीज चेकडैम व पनबसिया नाला पर कच्च बांध बनाने का आश्वासन दिया. इसके लिये उन्होंने बीडीओ को ग्रामसभा में योजना को पारित करा कर एवं प्राक्कलन तैयार कराकर जिला में भेजने को कहा.
औचक निरीक्षण के समय मनरेगा के अभिमन्यु कुमार, बीपीओ मो शहाबुद्दीन, रोजगार सेवक हरिनारायण चंद्रवंशी सहित स्थानीय कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >