लाठी से पीटकर पत्नी की हत्या

चिनिया(गढ़वा). चिनिया थाना क्षेत्र के रानीचेरी गांव निवासी शंकर कोरवा ने मंगलवार की शाम अपनी पीट कर मार डाला. समाचार के अनुसार शंकर नशे में धुत होकर पत्नी जयंती देवी(40वर्ष) की बुरी तरह पिटाई कर उसे घायल कर दिया. बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गयी. समाचार के अनुसार पति-पत्नी में झगड़ा होने के कारण […]

चिनिया(गढ़वा). चिनिया थाना क्षेत्र के रानीचेरी गांव निवासी शंकर कोरवा ने मंगलवार की शाम अपनी पीट कर मार डाला. समाचार के अनुसार शंकर नशे में धुत होकर पत्नी जयंती देवी(40वर्ष) की बुरी तरह पिटाई कर उसे घायल कर दिया. बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गयी. समाचार के अनुसार पति-पत्नी में झगड़ा होने के कारण मारपीट हुई थी. जयंती की मौत होने की सूचना के बाद उसके पिता मनताहा कोरवा ने चिनिया थाना पहुंचकर थाना प्रभारी फूलदेव उरांव को इसकी जानकारी दी और प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया. पुलिस ने सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिये गढ़वा भेजा है. इधर शंकर कोरवा इस घटना के बाद घर से फरार हो गया है. बताया गया कि उसकी पत्नी जयंती पांच माह की गर्भवती थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >