विज्ञान संकाय में संबद्धता मिली

गढ़वा. एसपीडी कॉलेज गढ़वा को मानव संसाधन विकास विभाग झारखंड सरकार रांची द्वारा विज्ञान संकाय के सभी विषयों में स्थायी संबद्धता प्रदान की गयी है. इनमें भौतिकी, रसायन, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान, भूगर्भ विज्ञान एवं गणित में सामान्य व प्रतिष्ठा शामिल है. नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय मेदिनीनगर पलामू के कुल सचिव द्वारा पत्रांक 1476/14 दिनांक दो सितंबर2014 […]

गढ़वा. एसपीडी कॉलेज गढ़वा को मानव संसाधन विकास विभाग झारखंड सरकार रांची द्वारा विज्ञान संकाय के सभी विषयों में स्थायी संबद्धता प्रदान की गयी है. इनमें भौतिकी, रसायन, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान, भूगर्भ विज्ञान एवं गणित में सामान्य व प्रतिष्ठा शामिल है. नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय मेदिनीनगर पलामू के कुल सचिव द्वारा पत्रांक 1476/14 दिनांक दो सितंबर2014 के माध्यम से इसकी अधिसूचना जारी कर महाविद्यालय को जानकारी दी गयी है. इसकी जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार चौबे ने विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >