अनाज कालाबाजारी का आरोप

मझिआंव(गढ़वा). कांडी प्रखंड के खरौंधा के राशन डीलर रविनाथ प्रसाद पर राशन वितरण में अनियमितता का आरोप दूसरी डीलर सुमित्रा देवी ने लगाया है. खरौंधा के ही राघव महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सह डीलर सुमित्रा देवी ने राशन डीलर रविनाथ प्रसाद पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पिछले 10 वर्ष में 2142 […]

मझिआंव(गढ़वा). कांडी प्रखंड के खरौंधा के राशन डीलर रविनाथ प्रसाद पर राशन वितरण में अनियमितता का आरोप दूसरी डीलर सुमित्रा देवी ने लगाया है. खरौंधा के ही राघव महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सह डीलर सुमित्रा देवी ने राशन डीलर रविनाथ प्रसाद पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पिछले 10 वर्ष में 2142 क्विंटल बीपीएल व अंत्योदय का अनाज की कालाबाजारी की गयी है. इस संबंध में सुमित्रा देवी ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिख कर पूरे मामले से अवगत कराते हुए उक्त डीलर पर कार्रवाई की मांग की है. पत्र में कहा है कि रविनाथ प्रसाद के लाभुकों की सूची में से 51 लोगों का नाम विजय राघव महिला स्वयं सहायता समूह से जोड़ा गया, तब उक्त घोटाला प्रकाश में आया. रविनाथ प्रसाद को 186 लाभुकों को अनाज देना है, लेकिन उसके द्वारा मात्र 135 लोगों को ही राशन दिया जाता है. इधर डीलर रविनाथ प्रसाद ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >