परीक्षा लेने से इनकार

रमना(गढ़वा). प्रखंड के लोक शिक्षा केंद्र के उत्प्रेरकों ने आकलन सह जांच परीक्षा लेने से इनकार कर दिया है. इस संबंध में उत्प्रेरकों ने बताया कि उन्हें ढाई वर्ष से मानदेय नहीं मिला है. वे इस संबंध में आवेदन के माध्यम से प्रखंड साक्षरता समिति के अध्यक्ष सह बीडीओ को आवेदन देकर सूचना दे दी […]

रमना(गढ़वा). प्रखंड के लोक शिक्षा केंद्र के उत्प्रेरकों ने आकलन सह जांच परीक्षा लेने से इनकार कर दिया है. इस संबंध में उत्प्रेरकों ने बताया कि उन्हें ढाई वर्ष से मानदेय नहीं मिला है. वे इस संबंध में आवेदन के माध्यम से प्रखंड साक्षरता समिति के अध्यक्ष सह बीडीओ को आवेदन देकर सूचना दे दी है. जबतक मानदेय का भुगतान नहीं होगा, वे परीक्षा नहीं देंगे. बहिष्कार करनेवालों में इंद्रजीत ठाकुर, पूनम देवी, उषा देवी, फूलमती देवी, कुलदीप ठाकुर, अलीजान अंसारी, अशर्फी यादव, जितेंद्र राम, कुसुम देवी आदि शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >