गढ़वा. भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य सह जिप सदस्य सुषमा मेहता ने कहा है कि 48 घंटे के अंदर हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो भाकपा माले जोरदार आंदोलन करेगी. उन्होंने कहा कि जिला में लगातार बढ़ रही आपराधिक वारदातों से आम जनजीवन पर असर पड़ा है. साथ ही लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है. उन्होंने कहा कि हाल ही में तिलदाग के समीप एक व्यवसायी की निर्मम हत्या कर दी गयी थी. 17 अगस्त को शहर में ही आजसू नेता प्रशांत ठाकुर पर जानलेवा हमला किया गया और अब बलिंद्र सिंह की निर्मम हत्या की गयी है. इससे पुलिस प्रशासन की शांति व्यवस्था की पोल खुल गयी है. उन्होंने कहा कि माले ने जिला प्रशासन को एक मांग पत्र दी गयी है, जिसमें मृतक के परिजन को मुआवजा देने, अपराध पर अंकुश लगाने एवं 48 घंटे में अपराधियों को गिरफ्तारी की मांग शामिल है.
4....गिरफ्तारी नहीं हुई, तो आंदोलन : सुषमा
गढ़वा. भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य सह जिप सदस्य सुषमा मेहता ने कहा है कि 48 घंटे के अंदर हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो भाकपा माले जोरदार आंदोलन करेगी. उन्होंने कहा कि जिला में लगातार बढ़ रही आपराधिक वारदातों से आम जनजीवन पर असर पड़ा है. साथ ही लोगों में […]
