ओके... भाजपा नेता ने गांव को दौरा किया, समस्टाएं सुनीं

20जीडब्लूपीएच6-सोह गांव में लोगों की समस्या सुनते भगत सिंह साहू व अन्यप्रतिनिधि, गढ़वा.भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक भगत सिंह साहू ने गढ़वा के सोह गांव में पहुंच कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनका निराकरण का आश्वासन दिया. इस मौके पर ग्रामीणों ने राशन की समस्याओं से अवगत कराते हुए उसके निराकरण की […]

20जीडब्लूपीएच6-सोह गांव में लोगों की समस्या सुनते भगत सिंह साहू व अन्यप्रतिनिधि, गढ़वा.भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक भगत सिंह साहू ने गढ़वा के सोह गांव में पहुंच कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनका निराकरण का आश्वासन दिया. इस मौके पर ग्रामीणों ने राशन की समस्याओं से अवगत कराते हुए उसके निराकरण की मांग की. इस पर भगत सिंह साहू ने अपने कार्यकर्ताओं को लाभुकों के साथ उपायुक्त के यहां भेज कर उनकी समस्याओं के निराकरण की मांग की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अब राज्य के लोगों को शीघ्र ही जंगलराज से मुक्ति मिलेगी, जब भाजपा के पूर्ण बहुमत की सरकार राज्य में बनेगी. उन्होंने कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार के कुशासन से जनता ऊब गयी है. इससे निजात पाने का एक ही उपाय है कि आनेवाले विधानसभा चुनाव में ठगनेवाले नेताओं को मुंहतोड़ जवाब दें. उन्होंने कहा कि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र की जनता बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है और सरकार व उसके नुमाइंदे मूकदर्शक बने हुए हैं. अब केंद्र की तरह राज्य में स्थायी सरकार के गठन की बारी है. इस अवसर पर पुष्परंजन, अजय सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >