डॉ हेडगवार की पुण्यतिथि मनी

18जीडब्ल्यूपीएच5- डॉ हेडगवार की पुण्यतिथि पर जुलूसमझिआंव(गढ़वा). राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ हेडगवार की पुण्यतिथि के अवसर पर वन बंधु परिषद व एकल विद्यालय ने जुलूस निकाला. विद्यालय के सभी आचार्य व ग्राम समिति के सदस्यों ने जुलूस में भाग लेकर डॉ हेडगवार के कृत्यों को याद किया. विवेक सोनी की अध्यक्षता में निकाला […]

18जीडब्ल्यूपीएच5- डॉ हेडगवार की पुण्यतिथि पर जुलूसमझिआंव(गढ़वा). राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ हेडगवार की पुण्यतिथि के अवसर पर वन बंधु परिषद व एकल विद्यालय ने जुलूस निकाला. विद्यालय के सभी आचार्य व ग्राम समिति के सदस्यों ने जुलूस में भाग लेकर डॉ हेडगवार के कृत्यों को याद किया. विवेक सोनी की अध्यक्षता में निकाला गया जुलूस शिव मंदिर से चल कर मुख्य पथ होते हुए बस पड़ाव से पुन: मंदिर आकर समाप्त हो गया. रैली में शामिल कार्यकर्ता भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि के नारे लगा रहे थे. इस मौके पर सन्नी चंद्रवंशी, टुकू कमलापुरी, विपिन मेहता, मुकेश मेहता, कमलेश उरांव, श्यामलाल राम, छोटू मेहता, चांदनी देवी, संध्या देवी सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >