ओके....भाजपा में शामिल हुए आजसू नेता

17जीडब्ल्यूपीएच5- रवींद्र राय से हाथ मिलाते सुरेंद्र गुप्ता गढ़वा. आजसू नेता सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गये. श्री गुप्ता ने रांची में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. श्री राय ने सुरेंद्र गुप्ता सहित उनके सभी कार्यकर्ताओं को माला पहना कर भाजपा में […]

17जीडब्ल्यूपीएच5- रवींद्र राय से हाथ मिलाते सुरेंद्र गुप्ता गढ़वा. आजसू नेता सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गये. श्री गुप्ता ने रांची में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. श्री राय ने सुरेंद्र गुप्ता सहित उनके सभी कार्यकर्ताओं को माला पहना कर भाजपा में शामिल होने का स्वागत किया. भाजपा में शामिल होनेवाले अन्य कार्यकर्ताओं में अनिल कुशवाहा, मोहन पासवान, रामकेवल गुप्ता, नारदमुनि बैठा, रमेश पासवान, रामलखन यादव, विनोद यादव, लक्ष्मण विश्वकर्मा, राजेंद्र यादव, उदय साव, विनोद गुप्ता, अनिल पासवान, प्रदीप गुप्ता, उदय मेहता, देववंश गुप्ता, सरयू चौधरी आदि शामिल है. भाजपा में शामिल होने के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से पलामू प्रमंडल में सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा का परचम लहराने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >