बंद रहता है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

12जीडब्ल्यूपीएच9- बंद रहता है प्राथमिक स्वास्थ्य कें द्र डंडई डंडई(गढ़वा). प्रखंड मुख्यालय स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सक के उपस्थित नहीं रहने के कारण प्रखंडवासियों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति काफी क्षोभ है. ग्रामीणों ने बताया कि अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डंडई में डॉ जितेंद्र कुमार की पदस्थापना हुई है. लेकिन वे यहां कभी नहीं […]

12जीडब्ल्यूपीएच9- बंद रहता है प्राथमिक स्वास्थ्य कें द्र डंडई डंडई(गढ़वा). प्रखंड मुख्यालय स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सक के उपस्थित नहीं रहने के कारण प्रखंडवासियों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति काफी क्षोभ है. ग्रामीणों ने बताया कि अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डंडई में डॉ जितेंद्र कुमार की पदस्थापना हुई है. लेकिन वे यहां कभी नहीं आते. चिकित्सक के कमरे में हमेशा ताला बंद रहता है. स्वास्थ्य केंद्र में मात्र एक एएनएम रहती हैं, जो मुख्य रूप से महिला मरीजों को देखती हैं. बरसात के समय में लोगों को चिकित्सक नहीं रहने के कारण ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है. डंडई निवासी नंदू साव, परमेश्वर यादव, प्रदीप गुप्ता, मनोज प्रसाद, नरेश प्रजापति, शिवनाथ राम, भरदुल यादव आदि ने बताया कि चिकित्सक नहीं रहने के कारण छोटी-छोटी समस्याओं पर भी उन्हें गढ़वा जाना पड़ता है. यहां अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र खुलने का कोई लाभ उन्हें नहीं मिल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >