3...स्वतंत्रता दिवस का जोड़

मझिआंव(गढ़वा). स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रखंड कार्यालय में प्रमुख मनीला सिंह की अध्यक्षता में बैठक कर झंडोत्तोलन का समय निर्धारित किया गया. इसमें प्रखंड कार्यालय पर 8.30 बजे, मनरेगा कार्यालय पर 8.45 बजे, सीडीपीओ कार्यालय पर 8.55 बजे, थाना परिसर में 9.05 बजे, रेफरल अस्पताल में 9.30 बजे, पशु चिकित्सा केंद्र में 9.40 बजे, कस्तूरबा […]

मझिआंव(गढ़वा). स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रखंड कार्यालय में प्रमुख मनीला सिंह की अध्यक्षता में बैठक कर झंडोत्तोलन का समय निर्धारित किया गया. इसमें प्रखंड कार्यालय पर 8.30 बजे, मनरेगा कार्यालय पर 8.45 बजे, सीडीपीओ कार्यालय पर 8.55 बजे, थाना परिसर में 9.05 बजे, रेफरल अस्पताल में 9.30 बजे, पशु चिकित्सा केंद्र में 9.40 बजे, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 9.50 बजे, पंचायत भवन पर 10.05 बजे, मजदूर यूनियन कार्यालय पर 10.10 बजे, सिबेसर चंद्रवंशी महाविद्यालय में 10.20 बजे, चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन पर 10.25 बजे, दूरसंचार कार्यालय पर 10.28 बजे, बीइइओ कार्यालय पर 10.35 बजे एवं नगर पंचायत कार्यालय पर 10.45 बजे झंडोत्तोलन का समय निर्धारित किया गया. बैठक में बीडीओ नीतीन शिवम, सीडीपीओ अर्चना सिंह, थाना प्रभारी रत्नेश्वर शर्मा, उप प्रमुख रीता देवी, रवि प्रकाश, वार्डन मंजु कुमारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन कुमार, प्रेमानंद त्रिपाठी, वीरेंद्रनाथ दुबे, बबन सिंह, मुखदेव सिंह रवानी सहित कई पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >