ओके....बन गया स्कूल, पर रास्ते नहीं

बच्चों को हो रही है परेशानी12जीडब्ल्यूपीएच5- नवप्राथमिक विद्यालय हल्दिया पुल रंका(गढ़वा). रंका कला पंचायत के हल्दिया पुल नवप्राथमिक विद्यालय के भवन का निर्माण हो गया, लेकिन भवन के लिए रास्ते की व्यवस्था नहीं हुई. इसके कारण विद्यालय के विद्यार्थियों को आने-जाने में समस्या उत्पन्न हो गयी है. विद्यालय के चारों तरफ रैयती जमीन है, जिसमें […]

बच्चों को हो रही है परेशानी12जीडब्ल्यूपीएच5- नवप्राथमिक विद्यालय हल्दिया पुल रंका(गढ़वा). रंका कला पंचायत के हल्दिया पुल नवप्राथमिक विद्यालय के भवन का निर्माण हो गया, लेकिन भवन के लिए रास्ते की व्यवस्था नहीं हुई. इसके कारण विद्यालय के विद्यार्थियों को आने-जाने में समस्या उत्पन्न हो गयी है. विद्यालय के चारों तरफ रैयती जमीन है, जिसमें खेती की जाती है. विद्यालय भवन के ईद-गिर्द झाड़ी रहने से बच्चों को जहरीले जंतु के काटने का भी भय बना रहता है. इस विद्यालय में 50 बच्चे नामांकित हैं, जो रास्ता नहीं रहने के कारण विद्यालय नहीं जाना चाहते. इस संबंध में प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार ने बताया कि विद्यालय भवन बना दिया गया है, लेकिन रास्ता नहीं दिया गया. आसपास के रैयती दीनानाथ साव, राजू गुप्ता, प्रेमचंद राम आदि से बात करने पर वे किसी भी रूप में रास्ता देने को तैयार नहीं हैं. इसके कारण विद्यालय में बच्चे नहीं आ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >