गढ़वापतीला गांव की घटनामुंह में कपड़ा ठूंस कर ईंट-पत्थर से कूच दियाआरोपी रामचंद्र मेहता फरारकांडी (गढ़वा). पतीला गांव में मंगलवार को रामचंद्र मेहता ने अपनी भाभी को डायन बता कर मार डाला. आरोपी भागने में सफल रहा. पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, मुखदेव मेहता का परिवार मंगलवार की सुबह ही धान रोपने के लिए खेत पर गया हुआ था. पत्नी सूरजमनिया देवी (50) घर में अकेली थी. दिन के करीब 10 बजे उसका देवर रामचंद्र मेहता पहुंचा. उसने सूरजमनिया देवी के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया. फिर ईंट-पत्थर से कूच कर उसकी हत्या कर दी. परिजनों के मुताबिक, रामचंद्र मेहता 15 साल पहले ही घर छोड़ कर रॉबर्टसगंज चला गया था. वहीं वह मकान बना कर रह रहा था. पिछले दिन ही वह पतीला आया था. अपनी भाभी सूरजमनिया देवी को डायन कह कर झगड़ा कर रहा था. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
कांडी में डायन बता भाभी को मार डाला
गढ़वापतीला गांव की घटनामुंह में कपड़ा ठूंस कर ईंट-पत्थर से कूच दियाआरोपी रामचंद्र मेहता फरारकांडी (गढ़वा). पतीला गांव में मंगलवार को रामचंद्र मेहता ने अपनी भाभी को डायन बता कर मार डाला. आरोपी भागने में सफल रहा. पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया. घटना के संबंध में मिली […]
