दूसरी शादी रचानेवाला पति गिरफ्तार

रंका : दहेज प्रताड़ना के आरोप में पुलिस ने सतबरवा थाना के पोंची गांव निवासी गोपाल राम के पुत्र राहुल कुमार उर्फ राहुल राज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसकी जानकारी देते हुए प्रशिक्षु दारोगा शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि राहुल ने पहली पत्नी को रहते हुए दूसरी शादी कर लिया है. […]

रंका : दहेज प्रताड़ना के आरोप में पुलिस ने सतबरवा थाना के पोंची गांव निवासी गोपाल राम के पुत्र राहुल कुमार उर्फ राहुल राज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसकी जानकारी देते हुए प्रशिक्षु दारोगा शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि राहुल ने पहली पत्नी को रहते हुए दूसरी शादी कर लिया है. पहली पत्नी प्रेमशीला देवी रंका थाना के सेवाडीह गांव की रहने वाली है.

वह नंदलाल भुइयां की पुत्री है. उन्होंने बताया कि प्रेमशीला ने पांच महीने पूर्व गढ़वा न्यायालय में दहेज प्रताड़ना से संबंधित मामला दर्ज कराया था. लेकिन बार-बार नोटिस भेजने के बावजूद राहुल न्यायालय में हाजिर नहीं होता था. पुलिस ने उसे गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. विदित हो कि राहुल के पहली पत्नी प्रेमशीला से दो बच्चे भी हैं. जबकि उसकी दूसरी पत्नी से भी दो बच्चे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >