दो सूत्री मांगों को लेकर अनशन शुरू

भवनाथपुर : भवनाथपुर विधानसभा प्रत्याशी शंकर प्रिय राम ने मंगलवार से अपने दो सूत्री मांगों को लेकर स्थानीय कर्पूरी चौक पर अनशन शुरू किया. श्री भुइयां ने 58 करोड़ की लागत से भवनाथपुर कर्पूरी चौक से टाउनशिप होते कैलान भाया कांडी सड़क निर्माण व रेलवे साइडिंग से घाघरा होते कोणमंडरा तक बननेवाले पथ में अनियमितता […]

भवनाथपुर : भवनाथपुर विधानसभा प्रत्याशी शंकर प्रिय राम ने मंगलवार से अपने दो सूत्री मांगों को लेकर स्थानीय कर्पूरी चौक पर अनशन शुरू किया. श्री भुइयां ने 58 करोड़ की लागत से भवनाथपुर कर्पूरी चौक से टाउनशिप होते कैलान भाया कांडी सड़क निर्माण व रेलवे साइडिंग से घाघरा होते कोणमंडरा तक बननेवाले पथ में अनियमितता का आरोप लगाया है.

अनशन पर बैठे शंकर प्रिय राम ने कहा दोनों सड़कों के निर्माण में काफी अनियमितता बरती है. कर्पूरी चौक से टाउनशिप होते कैलान-कांडी सड़क के शिलान्यास के दो वर्ष बीतने के बाद भी नहीं बना है. इस कारण सड़कों पर धूल उड़ते रहता है. इससे आम लोगों का चलना दूभर हो गया है.

न तो विभाग और न ही संवेदक इसपर ध्यान दे रहा है. उन्होंने कहा कि रेलवे साइडिंग से कोणमंडरा तक सड़क बनने के एक वर्ष के भीतर टूटने लगी है. इससे संवेदक द्वारा घटिया निर्माण की पोल खुल गयी है. उन्होंने कहा कि वे अपने अनशन के विषय में उपायुक्त एवं एसडीओ को लिखित देकर अवगत करा दिये हैं. जब तक इसकी जांच कर कार्रवाई नहीं की जाती है, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा. इस मौके पर जितेंद्र पाठक, उपेंद्र चंद्रवंशी, रामकुमार साह, सुरेश कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >