1....पांचवें दिन भी जारी रही हड़ताल

गढ़वा. एनआरएचएम कर्मचारी संघ की हड़ताल शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा. संघ के सभी सदस्य पांचवें दिन भी सदर अस्पताल परिसर में जमा होकर डीपीएम आशुतोष मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक किये. बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक उनकी मांगंे पूरी नहीं होगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि […]

गढ़वा. एनआरएचएम कर्मचारी संघ की हड़ताल शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा. संघ के सभी सदस्य पांचवें दिन भी सदर अस्पताल परिसर में जमा होकर डीपीएम आशुतोष मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक किये. बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक उनकी मांगंे पूरी नहीं होगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि उनकी अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण ममता वाहन, जननी शिशु सुरक्षा योजना, प्रसव कक्ष, प्रतिरक्षण, ओपीडी, जीरो डायरिया प्रोग्राम, मलेरिया रक्तपट्ट संग्रह आदि का कार्य प्रभावित हो रहा है. ममता वाहन बंद होने से प्रसव करानेवाली ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं एमपीडब्ल्यू द्वारा रक्त पट्ट संग्रह नहीं करने के कारण मलेरिया के नियंत्रण करने में समस्या हो रही है. एनआरएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य उप केंद्र आदि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ चुका है. साथ ही रिपोर्टिंग कार्य भी बंद हो चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >