3.....छात्र नेती की कमीज में आग

7जीडब्ल्यूपीएच11- बालमुकुंद की कमीज में लगी आग बुझाते पुलिस इंस्पेक्टरगढ़वा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के गढ़वा बंद के दौरान यातायात को ठप करने के लिए रंका मोड़ पर टायर जलाने के दौरान नगर मंत्री बालमुकुंद दुबे की कमीज में आग पकड़ ली. आश्चर्य की बात यह थी कि बालमुकुंद इससे बेखबर पुलिस प्रशासन के खिलाफ […]

7जीडब्ल्यूपीएच11- बालमुकुंद की कमीज में लगी आग बुझाते पुलिस इंस्पेक्टरगढ़वा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के गढ़वा बंद के दौरान यातायात को ठप करने के लिए रंका मोड़ पर टायर जलाने के दौरान नगर मंत्री बालमुकुंद दुबे की कमीज में आग पकड़ ली. आश्चर्य की बात यह थी कि बालमुकुंद इससे बेखबर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहा था. लेकिन संयोग से बालमुकुंद के बगल में खड़े पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार की नजर उसकी जलती हुई कमीज पर पड़ गयी. उन्होंने तुरंत हाथ से ही कमीज में लगी आग को बुझाया. बाद में जब बालमुकुंद सहित अन्य छात्रों को कमीज में आग लगते देखे, तो वे भी दंग रह गये. विदित हो कि बालमुकुंद दुबे बुधवार को मेदिनीनगर प्रदर्शन में पुलिस के डंडे से चोटिल हुए हैं. उसके पैर में डंडे से चोट लगी है. लेकिन इसके बावजूद वह गुरुवार को आक्र ोशणपूर्ण प्रदर्शन में शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >