सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के विरोध में कैंडल मार्च

गढ़वा : आंध्र प्रदेश में महिला चिकित्सक के साथ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के बाद पूरे देश में उबाल है़ देश भर से लोग हत्यारे को फांसी देने की मांग कर रहे हैं और जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं. रविवार की शाम गढ़वा में भी छात्रों द्वारा बनायी गयी स्वयं सेवी संगठन हेल्प आदर्श ने […]

गढ़वा : आंध्र प्रदेश में महिला चिकित्सक के साथ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के बाद पूरे देश में उबाल है़ देश भर से लोग हत्यारे को फांसी देने की मांग कर रहे हैं और जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं. रविवार की शाम गढ़वा में भी छात्रों द्वारा बनायी गयी स्वयं सेवी संगठन हेल्प आदर्श ने शहर में शांतिपूर्वक कैंडल मार्च निकाला.

कैंडल मार्च मझिआंव मोड़ से रंका मोड़ व पुरानी बाजार तक गया. कैंडल मार्च के बाद सदस्यों ने कहा कि देश में बलात्कार की घटनाएं आये दिन घट रही है़ घर से बहू-बेटियों का निकलना मुश्किल हो गया है़ बलात्कारियों को कड़ी सजा नहीं देने के कारण इस तरह की घटनाओं में वृद्धि हो रही है.
सदस्यों ने कहा कि वे सरकार से मांग करते हैं कि सिर्फ यही घटना ही नहीं, इस तरह की सभी घटनाओं में शामिल अपराधियों को जल्द कड़ी सजा मिलनी चाहिए. सदस्यों ने कहा कि सरकार इस मामले में गिरफ्तार दोषियों को सजा दे, ताकि आनेवाले दिनों में इस तरह का कुकृत्य करनेवाले की रूह कांप जाये. आदर्श हेल्प इस घटना की कड़ी निंदा करती है़ इस मौके पर संस्था के शाहनवाज खान, रोबिन कश्यप, हर्ष कश्यप, शिवम सिंह, उत्तम कश्यप, निखिल केसरी, बलवंत सोनी, सुहेल अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
गढ़वा. आरसीयू यूनिवर्सिटी विश्रामपुर के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने रविवार के शाम हैदराबाद में डॉ प्रियंका रेड्डी को इंसाफ दिलाने को लेकर कैंडल मार्च निकाला़ इस मौके पर छात्रों ने डॉ प्रियंका रेड्डी के निर्मम हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दिलाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि ऐसे दरींदे लोगों को देश में जिंदा रहने की जरूरत नहीं है.
इस अवसर पर छात्रों ने दो मिनट का मौन धारण कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इस मौके पर आदित्य कुमार, शिवशंकर चतुर्वेदी, यशवंत कुमार, लव कुमार, उज्ज्वल, सुधांशु, मेघा, शिवानी, सुभाष, रंजीत कुमार, सौरभ कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >