प्रभु के नाम से ही प्रभु को पा सकते हैं मनुष्य : शक्तिदास

श्रीबंशीधर नगर : युगपुरुषोतम श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचंदजी के अनुयायियों ने जंगीपुर गांव स्थित सत्संग उपासना केंद्र उर्जितपा के परिसर में सत्संग, दीक्षा दिवस सह भंडारा का आयोजन किया गया. सत्संग का शुभारंभ शंख ध्वनि, वंदेपुरुषोत्तम ध्वनि के साथ किया गया. इसके बाद सामूहिक रूप से सांध्यकालीन प्रार्थना, समवेत नाम जप, सत्यानुशरण पाठ, नारी नीति पाठ […]

श्रीबंशीधर नगर : युगपुरुषोतम श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचंदजी के अनुयायियों ने जंगीपुर गांव स्थित सत्संग उपासना केंद्र उर्जितपा के परिसर में सत्संग, दीक्षा दिवस सह भंडारा का आयोजन किया गया. सत्संग का शुभारंभ शंख ध्वनि, वंदेपुरुषोत्तम ध्वनि के साथ किया गया.

इसके बाद सामूहिक रूप से सांध्यकालीन प्रार्थना, समवेत नाम जप, सत्यानुशरण पाठ, नारी नीति पाठ व श्री रामचरितमानस पाठ किया गया. इष्टचर्चा करते हुए ऋत्विक डॉ कृतिसुंदर लाल ने कहा कि आज पूरे देश मे दीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि दीक्षा से मनुष्य दक्ष होकर श्रीश्री ठाकुरजी का कृपा पात्र बनता है. उनके द्वारा दिया गया सतनाम मनुष्य को कर्तव्यनिष्ठ बनाता है. उन्होंने उपस्थित अनुयायियों से दीक्षा लेकर श्रीश्री ठाकुर जी के बताये मार्ग पर चलने का आग्रह किया.

शक्तिदास सिन्हा ने कहा कि प्रत्येक युग में भगवान का अवतार जीवों के कल्याण के लिए होता है. मनुष्य प्रभु के नाम से ही प्रभु को पा सकता है. सत्संग में राजकुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किये. इस अवसर पर आयोजित भंडारा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >