डीसी से मिलने पहुंचे कुदरूम के छात्रजारी किये कई निर्देशदो दिन से भूखे बच्चों के लिए नाश्ते की व्यवस्था की2जीडब्ल्यूपीएच18- उपायुक्त से मिलने आये बच्चों की तसवीरप्रतिनिधि, गढ़वा. अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय कुदरूम के छात्रों ने समाहरणालय पहुंच कर उपायुक्त से मुलाकात की व अपनी समस्याओं को सुनाया. छात्रों ने कहा कि उन्हें दो दिन से स्कूल में भोजन नहीं मिल रहा है. विद्यालय में छह-सात वर्ष के बच्चे भी रहते हैं, जो भोजन नहीं मिलने के कारण बेहोशी की हालत में हैं. उनके विद्यालय के लिए राशन गया है, इसके बावजूद वह विद्यालय तक नहीं पहुंचा है. बच्चों की बात सुन कर उपायुक्त काफी गंभीर हुए. उन्होंने बच्चों के नाश्ते की तुरंत व्यवस्था की व विद्यालय के प्रधानाध्यापक को बच्चों के लिए अविलंब खाना बनवाने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने रंका एसडीओ अमित प्रकाश से बच्चों के भोजन की नियमित व्यवस्था शीघ्र करने के निर्देश दिये. छात्रों के साथ मौके पर विद्यार्थी परिषद के रितेश चौबे, आयूष तिवारी, अविनाश पासवान, आशीष वैद्य, अनुज सिंह, बालमुकुंद दुबे, अंकित दुबे आदि भी उपस्थित थे. उपायुक्त से मिलनेवाले बच्चों में सूर्यकांत सिंह, श्रवण सिंह, रामानंद सिंह, वीरेंद्र सिंह, केदार सिंह, अनुज सिंह, राजकुमार सिंह आदि शामिल है.
स्कूल की नियमित जांच करें एसडीओ
डीसी से मिलने पहुंचे कुदरूम के छात्रजारी किये कई निर्देशदो दिन से भूखे बच्चों के लिए नाश्ते की व्यवस्था की2जीडब्ल्यूपीएच18- उपायुक्त से मिलने आये बच्चों की तसवीरप्रतिनिधि, गढ़वा. अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय कुदरूम के छात्रों ने समाहरणालय पहुंच कर उपायुक्त से मुलाकात की व अपनी समस्याओं को सुनाया. छात्रों ने कहा कि उन्हें दो […]
