दाखिल-खारिज के नाम पर ठगी का आरोप

जांच कर कार्रवाई होगी : सीओकेतार (गढ़वा). प्रखंड के बेलावार निवासी जसमुद्दीन अंसारी पर किसानों से दाखिल-खारिज कराने के नाम पर लाखों रुपये की वसूली करने का आरोप है. इस संबंध में केतार निवासी लल्लू पाल, किव्रत साव, गुड्डू पाल, जवाहर पासवान, देवदास पाल, शिशु पाल, चनारिक पाल, वसंत पाल समेत दर्जनों किसानों ने नगरऊंटारी […]

जांच कर कार्रवाई होगी : सीओकेतार (गढ़वा). प्रखंड के बेलावार निवासी जसमुद्दीन अंसारी पर किसानों से दाखिल-खारिज कराने के नाम पर लाखों रुपये की वसूली करने का आरोप है. इस संबंध में केतार निवासी लल्लू पाल, किव्रत साव, गुड्डू पाल, जवाहर पासवान, देवदास पाल, शिशु पाल, चनारिक पाल, वसंत पाल समेत दर्जनों किसानों ने नगरऊंटारी एसडीओ को आवेदन दिया है. एसडीओ से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की गयी है. इधर, इस संबंध में पूछे जाने पर जसमुद्दीन अंसारी ने कहा कि उसने किसानों से ली गयी राशि अंचल निरीक्षक परमेश्वर राम को दे दी है. अंचलाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >