गढ़वा : विशुनपुरा थाना के अमहर गांव निवासी वीरेंद्र प्रजापति का पुत्र संजीत कुमार प्रजापति(16 वर्ष) पिछले 19 जुलाई से लापता है. इस संबंध में गढ़वा थाना को आवेदन देकर संजीत कुमार को पता लगाने की अपील की गयी है.
इसमें कहा गया है कि संजीत पलामू के नेउरा गांव में मामा के यहां रह कर पढ़ाई कर रहा था. 19 जुलाई की शाम को मामा के घर से अपने गांव जाने की बात कह कर जो निकला, अबतक न तो घर पर पहुंचा है और न ही कहीं अन्य रिश्तेदार अथवा दोस्तों के यहां है. काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया है.
