विश्व की सबसे बड़ी सेवा संस्था है लायंस

गढ़वा : शहर के कचहरी रोड स्थित वन विभाग के सभागार में रविवार की रात लायंस क्लब अॉफ गढ़वा ऑसम के नये सत्र के पदाधिकारियों का पद प्रतिष्ठापन समारोह पूर्वक कराया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लायंस के जिलापाल संजीव कुमार पोद्दार, उप जिलापाल राजेश गुप्ता पवन व विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलापाल […]

गढ़वा : शहर के कचहरी रोड स्थित वन विभाग के सभागार में रविवार की रात लायंस क्लब अॉफ गढ़वा ऑसम के नये सत्र के पदाधिकारियों का पद प्रतिष्ठापन समारोह पूर्वक कराया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लायंस के जिलापाल संजीव कुमार पोद्दार, उप जिलापाल राजेश गुप्ता पवन व विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलापाल वीके गाडयान, जोन चेयरपर्सन संतोष कश्यप एवं रिजन चेयरपर्सन डॉ जेपी सिंह ने संयुक्त रूप से किया. तत्पश्चात नये सत्र के पदाधिकारियों का पद प्रतिष्ठापन कराया गया.

इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि लायंस क्लब विश्व की सबसे बड़ी सेवा संस्था है़ लायंस का उद्देश्य आमजन के बीच पहुंच कर उनकी सेवा करना है और इसी सेवाभाव को लेकर लायंस विश्व के 139 देशों में कार्य कर रही. मौके पर ज्योति प्रकाश केसरी ने एलके एकेडमी स्कूल में ऑसम के कार्यालय के लिए आजीवन एक कमरा देने की बात कही. इस मौके पर लायंस के विभिन्न विंग के पदधारी उपस्थित थे.
परेश तिवारी दुबारा अध्यक्ष बनाये गये : जिसमें परेश कुमार तिवारी को दुबारा अध्यक्ष बनाया गया. वहीं राकेश पाल, शिव कुमार केसरी व विनय कुमार सोनी को उपाध्यक्ष, कंचन साहू को सचिव, सुरेश केसरी को संयुक्त सचिव, सुरेश केसरी को कोषाध्यक्ष, उपेंद्र कुमार को संयुक्त कोषाध्यक्ष, ज्योति प्रकाश केसरी को पीआरओ,दिवाकर कुमार को टेल टेमर, संतोष केसरी को टेल ट्विस्टर, सरोज कुमार सिंह को एडमिनिस्ट्रेटर, प्रीतम राज को मेंबरशिप चेयरपर्सन, अरुण सोनी को मार्केटिंग कम्युनिकेशन चेयरपर्सन तथा विकास सोनी साइट फस्ट चेयरमैन व अनिल कुशवाहा को वातावरण व स्पोट्र्र्स की जिम्मेवारी सौंपी गयी है़ जबकि निदेशक मंडल में लखन बाबू सर्राफ, आशीष मित्रा, रिजवान अली, पंकज सोनी, मनीष कश्यप, यश सोनी, राहुल सोनी, अधिवक्ता पंकज कुमार, अरविंद तूफानी, प्रो अरविंद गुप्ता, धनंजय कुमार गुप्ता,राजू सोनी, शमशाद खान, राजेश कुमार गुप्ता व पूनमचंद कांस्यकार का नाम शामिल है़ समारोह में 11 नये सदस्यों को भी शपथ दिलायी गयी. इनमें प्रो अरविंद गुप्ता, धनंजय कुमार गुप्ता,राजू सोनी, शमशाद खान, राजेश कुमार गुप्ता व पूनमचंद कांस्यकार, अरविंद तूफानी, ज्योति प्रकाश केसरी, वेंकटेश नारायण आदि का नाम शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >