संवेदक के कार का शीशा तोड़ दो लाख रुपये उड़ाये

चिनियां रोड स्थित जीपी प्लाजा के पास खड़ी थी कार सीसीटीवी कैमरे की मदद से अपराधियों तक पहुंचने में जुटी पुलिस गढ़वा : गढ़वा शहर के अति व्यस्त चिनिया रोड स्थित जीपी प्लाजा के पास से शनिवार को दिन-दहाड़े अपराह्न लगभग तीन बजे एक कार से उचक्कों ने शीशा तोड़ कर दो लाख रुपये उड़ा […]

चिनियां रोड स्थित जीपी प्लाजा के पास खड़ी थी कार

सीसीटीवी कैमरे की मदद से अपराधियों तक पहुंचने में जुटी पुलिस
गढ़वा : गढ़वा शहर के अति व्यस्त चिनिया रोड स्थित जीपी प्लाजा के पास से शनिवार को दिन-दहाड़े अपराह्न लगभग तीन बजे एक कार से उचक्कों ने शीशा तोड़ कर दो लाख रुपये उड़ा लिये़ उक्त वेलोनो नेक्सा कार (जेएच01डीके 4290) गढ़वा थाना के करूआ कला निवासी विकेश तिवारी की थी. घटना के संबंध में बताया गया कि करूआ कला निवासी विनोद तिवारी का पुत्र विकेश तिवारी संवेदक है़. शनिवार को वे पंजाब नेशनल बैंक से दो लाख रुपये निकाल कर अपनी गाड़ी में लेकर जीपी प्लाजा के पास गये थे.
वहां वे अपनी गाड़ी को खड़ीक र जीपी प्लाजा में अंदर कुछ काम से गये थे. इसी दौरान तीन अपराधियों ने गाड़ी का शीशा तोड़ कर उक्त दो लाख रुपये निकाल लिये. बताया गया कि रुपये निकालने के बाद वे चिनियां मोड़ होते मोटरसाइकिल से फरार हो गये. बाद में लौटने पर विकेश को जब कार का शीशा टूटा पाया, तो उन्होंने अंदर देखा, तो रुपये गायब थे. घटना के विषय में उन्होंने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक में जब वे पैसा निकाल रहे थे, उस समय कुछ संदिग्ध लोग उन्हें लगे थे़ यह उन्हीं लोगों की कारामात हो सकती है.
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पीएनबी व जीपी प्लाजा में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है़ वैसे समाचार भेजे जाने तक घटना की प्राथमिकी थाने में दर्ज नहीं हो सकी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >