शौचालय निर्माण में बच्चों से कराया जा रहा है काम

रंका : रंका प्रखंड के केदाल उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बच्चों से निर्माणाधीन शौचालय की टंकी में पानी पटवाया जा रहा है. विदित हो कि इस समय विद्यालय परिसर में शौचालय का निर्माण कार्य चल रहा है. इस निर्माण कार्य में शौचालय की टंकी में विद्यालय में पढ़नेवाले बच्चे से पानी पटवाया जा रहा है. […]

रंका : रंका प्रखंड के केदाल उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बच्चों से निर्माणाधीन शौचालय की टंकी में पानी पटवाया जा रहा है. विदित हो कि इस समय विद्यालय परिसर में शौचालय का निर्माण कार्य चल रहा है. इस निर्माण कार्य में शौचालय की टंकी में विद्यालय में पढ़नेवाले बच्चे से पानी पटवाया जा रहा है.

इस विद्यालय में लगभग 160 बच्चे का नामांकन हैं. इसमें से कक्षा एक व दो के बच्चों से करीब एक सप्ताह से शौचालय की नवनिर्मित टंकी में पानी पटवाने का काम लिया जा रहा है. इसकी शिकायत मिलने पर प्रखंड प्रमुख लीलावती देवी ने स्कूल का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि बच्चों से काम कराना कानून अपराध है. बच्चों से इस प्रकार का काम नहीं कराना है.

इस संबंध में प्रधानाध्यापक से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका. बीपीओ संतोष कुमार दुबे ने कहा कि इसकी जांच कर प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >